Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Amit Shah ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, Rahul Gandhi बोले- हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:आज भी नहीं मिली है आमजन को राहत, इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें | Parmarth TV पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला मोबाइल, पेन ड्राइव भी हुई बरामद | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: लगातार बढ़ रही हैं कीमतें, आज ये है भाव | Parmarth TV अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब खुद ही स्वीकार कर ली है ये बात, कहा- उन्हें सुरक्षा कारणों से… | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए पेंशन | Parmarth TV LPG: 16 अगस्त तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं झेलनी पड़ेगी ये परेशानी | Parmarth TV National Weather Forecast:राजस्थान सहित देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बना विश्व चैम्पियन | Parmarth TV

Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बना विश्व चैम्पियन | Parmarth TV

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार रात मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैम्पियन बनी है।


ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विश्व कप जीता था। इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) एक-एक बार खिताबी जीतने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोएबे लिचफील्ड और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लिचफील्ड ने 35 बॉल पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बेथ मूनी ने 10 चौके की मदद से 49 बॉल पर 64 रन बनाए। एलिस पेरी ने नाबाद 13 रन और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 3 रन रन बनाए।


नेट साइवर-ब्रंट ने बनाए नाबाद 58 रन

इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 5 चौके की मदद से 53 बॉल पर सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। फ्रेया केम्प ने 28 बॉल पर नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। फ्रेया केम्प और नेट साइवर-ब्रंट ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।  

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News