Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के लिए 4 से 5 दिन रहेंगे भारी, जारी हो गया है अति भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के लिए 4 से 5 दिन रहेंगे भारी, जारी हो गया है अति भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। . दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग ने आज से 27 जुलाई के बीच 40 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से बांसवाड़ा और झालावाड़ में अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, ब्यावर, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छीपाबड़ौद में सर्वाधिक 139 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई
बीते 24 घंटों में प्रदेश के बारां, बूंदी, दौसा, झालावाड़, कोटा, पाली, राजसमंद और टोंक जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश ने आमजन को प्रभावित किया। बारां जिले के छीपाबड़ौद में सर्वाधिक 139 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

PC:livemint

Trending News