Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

PM Modi को मिला एक और सम्मान, विदेशी सम्मानों की संख्या हो गई है अब इतनी, भजनलाल ने दी बधाई | Parmarth TV

PM Modi को मिला एक और सम्मान, विदेशी सम्मानों की संख्या हो गई है अब इतनी, भजनलाल ने दी बधाई | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओर विदेश सम्मान मिली है। अब स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) प्रदान किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिन ने पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया है।

इस प्रकार से अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र को मिले विदेशी सम्मानों की संख्या बढ़कर 33 को गई है। पीएम मोदी ने सम्मान मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ब्रातिस्लावा में मुझे Order of the White Double Cross (First Class) प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस पुरस्कार के लिए स्लोवाक गणराज्य के नागरिकों और सरकार का आभारी हूं, जो भारत के सभी 1.4 अरब निवासियों का है।

प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का क्षण: भजनलाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले इस सम्मान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान The Order of the White Double Cross (1st Class) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।

भारत विश्व मंच पर नए आत्मविश्वास, सम्मान और प्रभाव के साथ आगे बढ़ रहा है

भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, सामर्थ्य, संस्कृति और वैश्विक प्रतिष्ठा का है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर नए आत्मविश्वास, सम्मान और प्रभाव के साथ आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News