इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के एक यात्री विमान को को पायलट द्वारा क्रैश करने की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा की है।
स्मित मच्छर ने प्लेन की सेफ लैंडिंग करवाकर फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों की जान बचाई। पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर ने दुनिया को साहस की सबसे बड़ी मिसाल दिखाई है। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 9/11 जैसे एक और हमले को होने से रोका।
पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए ज़बरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया। पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार के लोगों से बात की है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







