Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें! ये है ताजा रेट | Parmarth TV BJP: नाराज फूफा वाले बयान पर सियासत हुई तेज, नितिन नवीन ने किया पीएम मोदी की टिप्पणी का समर्थन, विपक्ष भड़का | Parmarth TV LPG Prices: बुक करवाने से पहले चेक कर लें एलपीजी सिलेंडरों की ताजा रेट | Parmarth TV Germany में पहली बार इस पार्टी को मिली जीत, परिणाम को लेकर यहां पर बढ़ी चिंता | Parmarth TV Sachin Pilot ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, इस बात के लिए जताया आभार | Parmarth TV LPG booking New rules: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बदले नियम, अब मिलेगा बुक करने के इतने दिनों बाद | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,406 रुपए महंगी हो गई है चांदी, इतन बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने जारी होगी 24वीं किस्त! आज ही करवा लें ये जरूरी काम | Parmarth TV Congress: पीएम मोदी के 'नाराज फूफा' वाले बयान पर खरगे के निशाने पर पीएम, लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए मोदी अपनाते हैं ये नए नाम देने के हथकंडे | Parmarth TV

PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV

PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे और यहां प्रदेश को कई बड़ी सौगाते देंगे।  उनका यह दौरा गुजरात के वडोदरा का होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक वाय शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रैंप पर चलते हुए स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे।

करेंगे कई शिलान्यास
पीएम मोदी वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े 35200 करोड़ रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। नवसारी से सूरत पहुंचेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस देश को समर्पित करने वाले हैं।

जनसभा के लिए टिकट किए गए बुक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को वडोदरा में होने वाली जनसभा और उद्घाटन समारोह के टिकट पहली बार बुक माई शो से मुफ्त में बुक किए गए। इसमें शामिल होने के लिए लोगों में इस कदर उत्साह नजर आया कि एक घंटे में ही सारे टिकट बुक हो गए। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

pc- DD india 
 

Trending News