Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने कसा तंज, कहा- मोदी का डबल इंजन चल रहा है, लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने कसा तंज, कहा- मोदी का डबल इंजन चल रहा है, लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मोदी का डबल इंजन चल रहा है लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है – जो हर दिन किसी न किसी की जिंदगी कुचल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर बीजेपी की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया – लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण बीजेपी के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा? उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें – हर तरफ़ बीमारियों का डर है।

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन – जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं  और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा। खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें – ये “लापरवाही”नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और बीजेपी सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता।

PC: tribuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News