इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, युवाओं और देश के जेन जी से बड़ी बात की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एकस के माध्यम से कहा कि मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।
छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा। मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है।
नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए – आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







