इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से बीकानेर से नागौर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को लाडनूं जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे के लिए गोगेलाव से अमरपुरा तक फॉर लेन बाईपास सडक़ निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर जिले के विकास की कड़ी में अब बीकानेर से नागौर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को लाडनूं जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे के लिए गोगेलाव से अमरपुरा तक फॉर लेन बाईपास सडक़ निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति भी केंद्रीय सडक़,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जारी कर दी है। मैं इस बाईपास की स्वीकृति के लिए लंबे समय से प्रयासरत था। पहले स्वीकृति की मांग रखी फिर डीपीआर स्वीकृत हुई और अब वित्तीय स्वीकृति भी हो गई है। इस बाईपास के निर्माण से बीकानेर -लाडनूं जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के साथ सीधे जाने वाले वाहनों को नागौर शहर में नहीं आना पड़ेगा तथा शहर में ट्रेफिक दबाव काफी कम हो जाएगा।
कुल 1394 करोड़ रुपए का बजट हुआ है स्वीकृत
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि इस बाईपास के साथ-साथ नागौर से जोधपुर जिले के नेतड़ा (जोधपुर ) जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के फॉर लेन निर्माण हेतु कुल 1394 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







