Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

Rajasthan: प्रमोद जैन भाया की बढ़त पर गहलोत का बड़ा बयान, बिहार परिणाम को लेकर भी कही ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: प्रमोद जैन भाया की बढ़त पर गहलोत का बड़ा बयान, बिहार परिणाम को लेकर भी कही ये बात | Parmarth TV

जयपुर। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को जीत मिलती नजर आ रही है। प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा पर बड़ी बढ़त बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात ही है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अंता की अच्छी न्यूज आ रही है, राजस्थान में माहौल बन चुका था पहले से ही, उम्मीद करते हैं कि शाम तक बहुत अच्छे मार्जिन से कांग्रेस जीतेगी।

वहीं अशोक गहलोत ने इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के निराशाजनक परिणाम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने बिहार के परिणाम को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि बिहार के परिणाम जो हैं, निराशाजनक हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं, क्योंकि जिस प्रकार का माहौल मैंने वहां देखा, एक तो जो महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए, प्राइमा फेसी मैं कह सकता हूं प्रथम दृष्टया, प्रथम दृष्टया तो मुझे लगता है कि दस-दस हजार रूपए दिए गए वो चुनाव कैंपेन चल रहा था तब भी बांटे जा रहे थे, ऐसा कभी होता नहीं है, कैंपेन चल रहा है, पोलिंग होने के एक दिन पहले पैसे जा रहे हैं खाते में उनके।

इलेक्शन कमीशन मूक दर्शक बना रहा
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में हम टेलीफोन बांट रहे थे, मोबाइल फोन बांट रहे थे, जिस दिन आचार संहिता लागू हुई, उसी वक्त मोबाइल फोन बंटना बंद, बल्कि जो पेंशन थी बुजुर्गों की, विधवाओं की, निशक्तजनों की बंद। बांट ही नहीं सकते आप और बिहार में सब बंट रहे थे, पेंशन बंट रही थी पैसा बंट रहा था, दस हजार रुपए बिहार जैसे प्रदेश में महिलाओं को मिल जाएं,तो आप सोच सकते हो क्या हो सकता है, एक तो वो फैक्टर भी था। गहलोत ने कहा कहा कि इलेक्शन कमीशन मूक दर्शक बना रहा, उसने क्यों नहीं रोका, दस-दस हजार रुपए बंट रहे थे, चुनाव चलते हुए, इलेक्शन कमीशन को रोकना चाहिए था उसको, रोका ही नहीं उन्होंने।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News