Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV

Rajasthan: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, सीएम भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, सीएम भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

जयपुर। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने आज चेन्नई में आखिरी सांस ली। शिवरतन अग्रवाल निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित प्रदेश कई राजनेता ने दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर के प्रसिद्ध उद्यमी और बीकाजी ग्रुप के सीएमडी श्री शिवरतन अग्रवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अशोक गहलोत ने कहा कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के आकस्मिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। बीकानेर की भुजिया को बीकाजी ब्रांड के जरिए देश विदेश में प्रसिद्धि दिलाने वाले अग्रवाल का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

शिवरतन ने की मिट्टी की खुशबू को वैश्विक मंच तक पहुंचाया: डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भुजिया किंग के नाम से प्रसिद्ध उद्योगपति 'फन्ना बाबू' शिवरतन अग्रवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शिवरतन ने बीकाजी भुजिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर न केवल बीकानेर बल्कि राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। सच्चे भामाशाह के रूप में उन्होंने सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और प्रदेश में सेवा व सहयोग की मिसाल कायम की। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके सुपुत्र दीपक जी और अग्रवाल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News