Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV CBSE OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- Gen-Z ही आपका अहंकार तोड़ेगा | Parmarth TV रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता | Parmarth TV

Rajasthan: बीजेपी युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला | Parmarth TV

Rajasthan: बीजेपी युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के जवाब में आज बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।

पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स भी भाजपा कार्यकर्ता चढ़ गए। खबरों के अनुसार, इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर असली चरित्र का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस ने देश का विरोध करना भी शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 'टॉपलेस' होकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के विरोध में भी नारेबाजी भी की। इसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

PC:bjp.org
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News