Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अचानक कर दिए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले, टीना डाबी टोंक और नायक बने जयपुर के कलेक्टर | Parmarth TV

Rajasthan:  भजनलाल सरकार ने अचानक कर दिए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले, टीना डाबी टोंक और नायक बने जयपुर के कलेक्टर | Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने देर रात प्रदेश की नौकरशाही को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अचानक नौकरशाही में में बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले सरकार ने कर दिए हैं। सरकार ने राजधानी जयपुर में भी कलेक्टर बदल दिया है। जितेंद्र कुमार सोनी के स्थान पर संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्‍टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल को जल जीवन मिशन और अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

भजनलाल सरकार ने प्रदेश के 26 जिलों में कलेक्टर बदल दिए हैं। इसके तहत सरकार ने उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी है।

सौम्या झा को दौसा जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी
इनके अलावा चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रवीन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी है।

PC:herzindagi

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News