Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने? | Parmarth TV

Rajasthan:  मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने? | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने खुद की पीएम मोदी के साथ की फोटो शेयर की है।

इस मुलाकात के बाद राजस्थान की राजधानी में एक बार फिर से हलचल पैदा हो गई है। इस मुलाकात को लेकर कई प्रकार के कयास लग हैं। हालांकि वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर इस शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

आपको राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सरकार के वरिष्ठ मंत्री जोगाराम पटेल ने दिल्ली का दौरा किया था। खबरों की मानें तो अब राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल/विस्तार और ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भजनलाल मंत्रिमंडल से अब छह से दस मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं 12 से 16 नए विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

राजे के समर्थक विधायकों को मिल सकते हैं महत्वपूर्ण पद
खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक विधायकों को भी भजनलाल मंत्रिमंडल में अब महत्वपूर्ण पद मिल सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि अब भजनलाल मंत्रिमंडल में क्या फेरबदल हो होता है।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News