इंटरनेट डेस्क। इस वर्ष जून-जुलाई के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, तब से ही श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब ट्रस्ट को उसका पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ मिल गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लग गई है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अपनी नियुक्ति के दिन से तीन वर्षों तक सीईओ पद पर रहेंगे। वह इसी वर्ष अप्रैल में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
38 वर्षों तक की दी हैं सेवा
जानकारी के अनुसार एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 38 वर्षों तक वायुसेना में सेवा दी है। वह लड़ाकू विमान पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। मिश्रा, गत वर्ष ऑपरेशन सिंदूर, साल 1999 में कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभा चुके हैं। मिश्रा, उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया जिले के निवासी हैं।
5500 एप्लीकेशन में से नाम हुआ हैं फाइनल
ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए 5500 से ज्यादा एप्लीकेशन आए थे। इसमें से 18 के नाम शॉर्टलिस्ट हुए थे, शॉर्टलिस्ट लोगों से खान-पान, रहन-सहन और हिन्दू धर्म से जुड़ी मान्यताओं को लेकर कई अहम सवाल पूछे गए थे। बताया जा रहा हैं कि राम मंदिर के सीईइओ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मंदिर का प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी प्रबंधन का जिम्मा संभालना होगा।
pc- thebuckstopper.com







