Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

आपको बार-बार आ रहे हैं बुरे-डरावने सपने? सोने से पहले करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे रक्षा

आपको बार-बार आ रहे हैं बुरे-डरावने सपने? सोने से पहले करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे रक्षा

रात में डरावने और बुरे सपनों के कारण नींद खराब होने से परेशान हैं, तो सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप, कमरे में गंगाजल छिड़क…और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 06:24:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 06:24:51 PM (IST)

सोने से पहले शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने से मन शांत होता है

HighLights

  1. बार-बार डरावने सपने आना नींद और मानसिक शांति को प्रभावित करता है
  2. सोने से पहले शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने से मन शांत होता है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रात में बार-बार डरावने सपने आना नींद के साथ-साथ मन की शांति को भी प्रभावित कर सकता है। कई बार तनाव और दिनभर की चिंताएं इसकी वजह मानी जाती हैं। वहीं, धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में भी बुरे सपनों से राहत के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि सोने से पहले किए गए ये उपाय मन को शांत करने और नकारात्मक विचारों से ध्यान हटाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुरे और डरावने सपनों से राहत पाने में कौन-कौन से उपाय कारगर माने गए हैं।

सोने से पहले करें ये ज्योतिषीय उपाय

  • हनुमान जी को भय और नकारात्मकता से रक्षा करने वाला माना गया है। ऐसे में बार-बार डरावने सपने आने पर रात में सोने से पहले शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे मन में सकारात्मक भाव बढ़ते हैं और डर कम करने में मदद मिलती है।

  • सोने से पहले कुछ मिनट भगवान शिव का ध्यान करना भी सरल आध्यात्मिक उपाय माना जाता है। आंखें बंद करके शांत मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे मन शांत होता है और नकारात्मक विचारों या भय से ध्यान हटाने में सहायता मिलती है।
  • गंगाजल को सनातन धर्म में पवित्र माना गया है। बुरे सपनों से परेशान व्यक्ति रात में सोने से पहले कमरे में थोड़ा गंगाजल छिड़क सकता है। इसके अलावा एक साफ पात्र में गंगाजल रखकर उसे सिरहाने से थोड़ी दूरी पर रखा जा सकता है। सुबह इस जल को किसी पौधे में डाल दें।
  • अगर डरावने सपनों की वजह से अचानक नींद खुलती है, तो सोने से पहले कुछ देर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका जाप मानसिक भय को कम करने वाला माना जाता है। शांत होकर कुछ मिनट मंत्र जाप करने से सोने से पहले मन को एकाग्र करने में भी मदद मिल सकती है।
  • धार्मिक परंपराओं में कपूर का इस्तेमाल पूजा और वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि रात में सोने से पहले कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। हालांकि, कपूर जलाते समय आग से जुड़ी सावधानी जरूरी है। इसे जलाकर कमरे में अकेला न छोड़ें और पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
  • (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

    Trending News