Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

Tamil Nadu: ऐसा हुआ तो टीवीके के सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा! | Parmarth TV

Tamil Nadu: ऐसा हुआ तो टीवीके के सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा! | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बावजूद अभी तक ये फाइनल नहीं हुआ है कि प्रदेश में किस दल की सरकार बनेगी। थलापति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद वह अभी तक सरकार गठन करने में असफल रही है। दशकों पुराने डीएमके और एआईएडीएमके के वर्चस्व को खत्म कर तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने विधानसभा की 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 सीटें हैं। थलापति विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। इस टीवीके की 107 सीटें रह जाएंगी। इस प्रकार टीवीके को सरकार गठन के लिए 11 सीटों की जरूरत होगी। इनमें कांग्रेस ने पार्टी को समर्थन दिया है, जिसने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को लोक भवन आमंत्रित कर स्पष्ट किया कि फिलहाल उनके पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत का समर्थन स्थापित नहीं हुआ है। दूसरी ओर खबरें ये भी आ रही हैं कि यदि डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सत्ता हथियाने का प्रयास करता है तो विजय अपने सभी 108 विधायकों के सामूहिक इस्तीफे का बड़ा कदम उठा सकते हैं।

आपस में मिल सकते हैं डीएमके और एआईएडीएमके
खबरें आ रही हैं कि विजय को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से रोकने के लिए कट्टर प्रतिद्वंद्वी डीएमके और एआईएडीएमके आपस में मिल सकते हैं। खबरों के अनुसार, कार्यवाहक सीएम एमके स्टालिन ने पार्टी विधायकों बताया है कि एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सरकार बनाने और विजय को रोकने के लिए समर्थन की पेशकश की है।

PC:abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News