Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV

अगस्त में लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, दिन में ही छा जाएगा रात जैसा अंधेरा, जानें सूतक काल और जरूरी नियम

अगस्त में लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, दिन में ही छा जाएगा रात जैसा अंधेरा, जानें सूतक काल और जरूरी नियम

धर्म डेस्क। ज्योतिष और विज्ञान की दृष्टि से साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। आगामी 12 अगस्त को अंतरिक्ष में एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) का अद्भुत नजारा दिखाई देगा।

इस दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय ही अचानक अंधेरा छा जाएगा और रात जैसा माहौल बन जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण भले ही भारत में दिखाई न दे, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण 2026: समय और तारीख

भारतीय समयानुसार (IST), साल 2026 का यह दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 11 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसका समापन अगले दिन यानी 13 अगस्त की सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगा। रात के समय होने के कारण यह भारत में अदृश्य रहेगा।

सूतक काल को लेकर क्या हैं नियम?

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और आर्कटिक के क्षेत्रों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण यहाँ सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। इसके चलते देश में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों या रोजमर्रा के कार्यों पर कोई पाबंदी लागू नहीं होगी और मंदिर भी खुले रहेंगे।

कर्क राशि में हलचल, 15 दिनों तक दिखेगा ब्रह्मांडीय प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगस्त में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में लगने जा रहा है। भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, किसी भी बड़े ग्रहण का ब्रह्मांडीय और ऊर्जात्मक असर पृथ्वी के सभी जीवों और राशियों पर कम से कम 15 दिनों तक बना रहता है। यह समय कुछ राशियों के लिए जीवन में नई चुनौतियां ला सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और तरक्की के द्वार खोलेगा।

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: कब से शुरू हो रहा है महादेव की भक्ति का पावन महीना? जानें इस बार मिलेंगे पूजा के लिए कितने सोमवार

किन देशों में छा जाएगा दिन में अंधेरा?

चूंकि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है, इसलिए जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से कवर करेगा, तब पृथ्वी के कुछ हिस्सों में कुछ मिनटों के लिए पूरी तरह से धूप गायब हो जाएगी। वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के उत्तरी हिस्सों, पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी छोटे इलाकों और रूस के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में दिन के समय ही पूर्ण अंधकार छा जाएगा, जो प्रकृति का एक अनोखा और रोमांचक नजारा होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News