Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अन्न दान से लेकर विद्या दान, हिंदू धर्म में बताए गए हैं दान के 4 प्रकार, जानें कौन सा बेस्ट?

अन्न दान से लेकर विद्या दान, हिंदू धर्म में बताए गए हैं दान के 4 प्रकार, जानें कौन सा बेस्ट?

Daan Benefits: हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में दान को केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति और मानवता की सेवा का सबसे बड़ा मार्ग माना गय …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 05:38:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Dec 2025 05:38:44 PM (IST)

हिंदू धर्म में बताए गए हैं दान के 4 प्रकार

HighLights

  1. दान को मानवता की सेवा का सबसे बड़ा मार्ग माना गया है
  2. दान जीवन के कष्टों और ग्रह दोषों से भी मुक्ति दिलाता है
  3. हिंदू धर्म में 4 प्रकार के दान को बेस्ट माना गया है

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में दान को केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति और मानवता की सेवा का सबसे बड़ा मार्ग माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दान से न केवल पुण्य फल मिलता है, बल्कि यह जीवन के कष्टों और ग्रह दोषों से भी मुक्ति दिलाता है। मुख्य रूप से दान के चार सर्वश्रेष्ठ प्रकार बताए गए हैं।

आहार दान (अन्न दान)

भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है। अन्न दान को एक पुण्यकारी सेवा माना गया है क्योंकि यह तात्कालिक रूप से व्यक्ति को तृप्ति प्रदान करता है। इसे ‘जीवन दान’ के समान माना गया है।

औषधि दान (स्वास्थ्य दान)

बीमार व्यक्ति को दवाइयां उपलब्ध कराना या उसकी चिकित्सा में मदद करना ‘औषधि दान’ कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार, औषधि दान अन्न दान से भी बेस्ट है क्योंकि यह व्यक्ति को कष्टों और रोगों से मुक्ति दिलाकर उसे राहत प्रदान करता है।

ज्ञान दान (विद्या दान)

शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना सबसे उत्तम दान है। किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाना या ज्ञानवर्धक पुस्तकों को बांटना व्यक्ति का भविष्य संवारता है। यह दान न केवल दानकर्ता को यश दिलाता है, बल्कि मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

अभय दान (सुरक्षा दान)

किसी डरे हुए व्यक्ति या जीव को भयमुक्त करना और उसकी रक्षा करना ‘अभय दान’ है। जैन धर्म में इसे “दानों का राजा” कहा गया है। किसी के प्राण बचाना या ऐसा आचरण करना कि आपकी वजह से कोई भयभीत न हो, महानतम दान की श्रेणी में आता है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News