Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

कामयाबी चूमेगी आपके कदम… विदुर नीति के ये 3 मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी जीने का तरीका

कामयाबी चूमेगी आपके कदम… विदुर नीति के ये 3 मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी जीने का तरीका

Vidur Niti: महाभारत काल के महान विद्वान विदुर जी ने मानव कल्याण और उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 04:52:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jan 2026 04:52:42 PM (IST)

विदुर नीति के ये 3 मंत्र बदल देंगे आपकी जिंदगी जीने का तरीका

धर्म डेस्क। चाणक्य नीति की तरह ही महात्मा विदुर के विचार और उनकी नीतियां (विदुर नीति) जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शक मानी जाती हैं। महाभारत काल के महान विद्वान विदुर जी ने मानव कल्याण और उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी

विदुर जी के अनुसार, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित होता है और ईमानदारी व लगन से कड़ी मेहनत करता है, उसे ऊंचाइयों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा व्यक्ति चुनौतियों से डरने के बजाय उनका डटकर सामना करता है। इसके उलट, आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। जो व्यक्ति काम को कल पर टालता है, वह हाथ आए अवसरों को भी गंवा देता है।

सिद्धांतों पर आधारित सफलता ही स्थायी

विदुर नीति स्पष्ट करती है कि छल, झूठ और धोखे से प्राप्त की गई सफलता क्षणिक होती है। अनैतिक रास्तों से मिली तरक्की ना तो आत्म-संतुष्टि देती है और न ही समाज में सम्मान। जो व्यक्ति अपने सिद्धांतों और नैतिकता पर अडिग रहता है, उसकी प्रगति की गति भले ही धीमी हो, लेकिन वह स्थायी होती है। ऐसे व्यक्ति को समाज में आदर और यश की प्राप्ति होती है।

व्यक्ति को होनी चाहिए धन की बचत और सही इस्तेमाल की समझ

आर्थिक संपन्नता के लिए केवल धन कमाना ही पर्याप्त नहीं है। विदुर जी के अनुसार, व्यक्ति को धन की बचत और उसके सही उपयोग की गहरी समझ होनी चाहिए। जो अपनी मेहनत की कमाई को बिना सोचे-समझे व्यर्थ के कार्यों में खर्च कर देता है, उसे भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट, जो व्यक्ति बचत और सही निवेश पर ध्यान देता है, उसे कठिन समय में कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर ऐसे करें शिव अभिषेक, जानें घर की सुख-शांति के अचूक उपाय

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News