Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

खरमास के साथ शुरू होगा 2026, लेकिन मध्य में आएगा अधिकमास, दान और पूजा के लिए होगा बेहद फलदायी

खरमास के साथ शुरू होगा 2026, लेकिन मध्य में आएगा अधिकमास, दान और पूजा के लिए होगा बेहद फलदायी

Adhik Maas 2026: भले ही वर्ष 2026 की शुरुआत खरमास के साथ हो रही हो लेकिन वर्ष के मध्य माह में अधिक मास का संयोग बन रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से यह महीना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि यह साधना, पूजा और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी होता है।

Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 10:06:02 PM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 10:06:02 PM (IST)

2026 के मध्य में आएगा अधिकमास।

HighLights

  1. 32 महीने बाद बनेगा ‘अधिकमास’ का दुर्लभ संयोग
  2. 22 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ महीना, 15 जून को समापन
  3. अगले वर्ष मई-जून के ज्येष्ठ माह में अधिक माह का संयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। भले ही वर्ष 2026 की शुरुआत खरमास के साथ हो रही हो लेकिन वर्ष के मध्य माह में अधिक मास का संयोग बन रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से यह महीना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि यह साधना, पूजा और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी होता है।

वर्ष एक अतिरिक्त महीना जुड़ने से अधिकमास पड़ेगा

हिंदू पंचांग में जब चंद्र मास की गणना के दौरान 12 महीनों के अतिरिक्त एक महीना जुड़ जाता है तो उसे अधिकमास कहा जाता है, इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू वर्ष चैत्र महीने से आरंभ होकर फाल्गुन में समाप्त होता है, इस समय विक्रम संवत 2082 चल रहा है जिसका अंत होली के बाद होगा। इसके बाद चैत्र नवरात्र से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी और इसी वर्ष एक अतिरिक्त महीना जुड़ने के कारण अधिकमास पड़ेगा।

2026 में एक के बजाय दो ज्येष्ठ महीने रहेंगे

उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत 2083 में अधिक मास आने वाला है और यह ज्येष्ठ जेठ महीने में पड़ेगा, यानी वर्ष 2026 में एक के बजाय दो ज्येष्ठ महीने रहेंगे। एक सामान्य ज्येष्ठ और दूसरा अधिक ज्येष्ठ अधिक मास जुड़ने के कारण ज्येष्ठ मास की अवधि लगभग 58-59 दिनों तक लंबी हो जाएगी इस प्रकार पूरे हिंदी वर्ष में कुल 13 महीने होंगे हालांकि साल पूरे 365 दिन का रहेगा।

22 मई से अधिकमास

आगामी वर्ष 2026 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 22 मई से होगी, इसका समापन 29 जून को होगा। इसी दौरान अधिकमास की भी शुरूआत हो जाएगी जिसकी तिथि 17 मई रहेगी और इसका समापन 15 जून को होगा। जब पंचांग में कोई एक महीने दो बार आता है तो उस मास को पुरुषोत्तम मास या अधिक मास कहा जाता है। अधिकमास मास का अतिरिक्त हिस्सा वह होता है जो लगभग हर 32 माह, 16 दिन और कुछ घंटों के अंतराल पर उत्पन्न होता है। कई लोग इसे आध्यात्मिक साधना, दान, जप-तप के लिए शुभ मानते है।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल में बदलें अपनी किस्मत, बस लें ये काम, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

क्यों आता है अधिकमास?

इस संबंध में एसपीएम नगर स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के पुजारी पं. बालकृष्ण शास्त्री व आचार्य पं. आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि चंद्र कैलेंडर और सूर्य वर्ष की अवधि पूरी तरह समान नहीं होती है। चांद का मासिक चक्र सूर्य के मुकाबले थोड़ा छोटा होता है जिस वजह से हर वर्ष लगभग 11 दिनों का अंतर बढ़ता जाता है। यही बढ़ा हुआ समय लगभग 32 महीने 16 दिन के बाद एक पूरे महीने के बराबर हो जाता है। इसी अतिरिक्त समय को संतुलित करने के लिए पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ दिया जाता है जिसे अधिक मास कहा जाता है। यह महीना धार्मिक रूप से विशेष माना जाता है।

Trending News