Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए है हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार दशहरे से पहले देगी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी सैलरी! | Parmarth TV Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV

गरुड़ पुराण की मान्यता… पुष्य नक्षत्र का श्राद्ध देगा अतुलनीय वैभव, दशमी तिथि दिलाएगी पितृऋण से मुक्ति

गरुड़ पुराण की मान्यता… पुष्य नक्षत्र का श्राद्ध देगा अतुलनीय वैभव, दशमी तिथि दिलाएगी पितृऋण से मुक्ति

महालय श्राद्ध पक्ष में सोमवार को तिथि, वार और नक्षत्र का ऐसा संयोग बन रहा है, जिसे पितृकर्म और पुण्य कार्यों की दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस दिन…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:32:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:32:09 PM (IST)

श्राद्ध कर्म करते जातक। (एआई इमेज)

HighLights

  1. सोमवार को तिथि, वार और नक्षत्र का बन रहा विशेष संयोग
  2. दशमी तिथि धर्म और पितृकर्म के संकल्प को दृढ़ता देने वाली मानी गई है
  3. पुष्य नक्षत्र में किया गया तर्पण विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : महालय श्राद्ध पक्ष में सोमवार को तिथि, वार और नक्षत्र का ऐसा संयोग बन रहा है, जिसे पितृकर्म और पुण्य कार्यों की दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस दिन दशमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। धार्मिक मान्यता में सोमवार मन की शांति का कारक माना गया है, दशमी तिथि पितृऋण से उऋण होने के भाव से जुड़ी है और पुष्य नक्षत्र श्राद्धकर्ता को वैभव प्रदान करने वाला माना गया है। ऐसे में महालय में इन तीनों का संयोग विशेष धार्मिक महत्व वाला बन गया है।

श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पं.राजेश त्रिवेदी ने बताया गरुड़ पुराण की मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र में किया गया श्राद्ध अतुलनीय वैभव प्रदान करने वाला माना गया है। यही कारण है कि पितृपक्ष में पुष्य नक्षत्र का संयोग मिलने पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के साथ दान-पुण्य को भी विशेष फलदायी माना जाता है।

दशमी तिथि धर्म और पितृकर्म के संकल्प को दृढ़ता देने वाली मानी गई है

सोमवार भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ा होने के कारण मन की शांति और मानसिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वहीं दशमी तिथि धर्म और पितृकर्म के संकल्प को दृढ़ता देने वाली मानी गई है। इस तरह सोमवार मन को शांति, दशमी पितृऋण से मुक्ति का भाव और पुष्य नक्षत्र परिवार के लिए सुख-समृद्धि तथा वैभव की कामना का अवसर प्रदान करता है।

पुष्य नक्षत्र में किया गया तर्पण विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है

धर्मशास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में किया गया दान, पुण्य, धर्म-कर्म और पितरों के निमित्त किया गया तर्पण विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है। इसलिए इस दिन श्राद्ध के साथ अन्न, वस्त्र और सामर्थ्य के अनुसार दान करने की परंपरा है। महालय में इस बार बना यह संयोग श्रद्धालुओं के लिए पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके आशीर्वाद की कामना का विशेष अवसर बन रहा है।

Trending News