Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

परकोटे में 33 हाईड्रेंट को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं | Parmarth TV

परकोटे में 33 हाईड्रेंट को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब परकोटे में लगे 33 हाईड्रेंट को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक खबर पोस्ट कर इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।  गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि कुछ दिन पहले ही पुरोहित जी का कटला में भयानक अग्निकांड हुआ था, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों में कोई सबक लेने का भाव नहीं दिख रहा।

जयपुर के परकोटे में 33 हाईड्रेंट लगे हैं, लेकिन किसी में प्रेशर नहीं है, नोजल तक में जंग लग चुका है। ट्रांसपोर्ट नगर से परकोटा तक चार जगह पाइप लाइन लीक हो रही है, नगर निगम की फायर शाखा ने खुद निरीक्षण कर 20 से 23 सितंबर के बीच बाजारों में सर्वे करवाया, रिपोर्ट भी सौंपी गई, लेकिन खामियां जस की तस बनी हुई हैं।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि दिवाली नजदीक है, जब आतिशबाजी और बिजली सजावट से आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, ऐसे में अगर फायर हाईड्रेंट ही बेकार पड़े रहेंगे तो आग बुझाने का क्या इंतजाम बचेगा? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, लोगों की जान और व्यापारियों की जिंदगीभर की कमाई के साथ खिलवाड़ है। अग्निकांड के बाद भी सबक न लेना बताता है कि भाजपा सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं।

विश्व हृदय दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से की ये अपील
इससे पहले अशोक गहलोत ने एक पोस्ट के माध्यम से कहा था कि आज विश्व हृदय दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आजकल हृदय रोगों के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं और कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में हमें हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक होना होगा।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News