Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

ग्रह-नक्षत्र: 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे पद, प्रतिष्ठा व पराक्रम के कारक मंगल, स्वराशि में 41 दिन रहेंगे

ग्रह-नक्षत्र: 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे पद, प्रतिष्ठा व पराक्रम के कारक मंगल, स्वराशि में 41 दिन रहेंगे

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया भारतीय ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पद, प्रतिष्ठा, पराक्रम, सैन्य शक्ति, भूमि, भवन, वाहन का कारक ग्रह माना गया …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 09:58:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 09:58:28 AM (IST)

ग्रह-नक्षत्र। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. अत्यधिक ऊर्जा, साहस और निर्भयता प्रदान करेंगे मंगल
  2. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाला समय देश, समाज व 12 राशियों के लिए बेहतर रहेगा
  3. ग्रह गोचर में मंगल का परिभ्रमण राशि के अनुसार सकारात्मक व नकारात्मक होता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार पद, प्रतिष्ठा व पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 11 मई को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष मंगल की राशि है और इस पर मंगल का गोचर अत्यधिक ऊर्जा, साहस और निर्भयता प्रदान करने वाला माना गया है।

मेष राशि में मंगल का गोचर 20 जून तक करीब 41 दिन का रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाला समय देश, समाज व 12 राशियों के लिए बेहतर रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया भारतीय ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पद, प्रतिष्ठा, पराक्रम, सैन्य शक्ति, भूमि, भवन, वाहन का कारक ग्रह माना गया है। मंगल की अनुकूलता इन सब सुखों को प्रदान करती है और प्रतिकूलता होने पर जातक को इन्हें पाने के लिए अत्यधिक प्रयास तथा मंगल ग्रह की आराधना करना पड़ती है। ग्रह गोचर में मंगल का परिभ्रमण राशि के अनुसार सकारात्मक व नकारात्मक होता है।

11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह राशि मंगल की स्वयं की राशि है। इसलिए इस राशि में मंगल का गोचर सामान्यत: शुभ फल प्रदान करता है लेकिन यह समय अलग-अलग प्रकार के परिवर्तनों एवं प्राकृतिक प्रभावों को दर्शाने वाला भी रहेगा। कहीं-कहीं आगजनी घटनाएं कुछ स्थानों पर विमान की समस्याएं या दुर्घटनाएं संभावित है। इसके अलावा जमीन, भवन से जुड़े प्रकल्पों में वृद्धि होने का संकेत है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

सूर्य, मंगल, बुध की युति बनेगी

ग्रह गोचर की गणना को देखें तो वर्तमान में सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और बुध भी सूर्य के साथ हैं। 11 मई को मंगल के मेष राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही युति बनेगी। इस युति का प्रभाव दक्षिण पूर्व दिशा के साथ-साथ उत्तर दिशा के राज्यों एवं राष्ट्रों में अलग-अलग प्रकार के परिवर्तन के रूप में दिखाई देगा। कहीं-कहीं शांति प्रस्ताव अनुकूल होगा और कहीं शांति प्रस्ताव प्रभावित होगा। वर्तमान में कई युद्ध उन्मादी राष्ट्र शांति प्रभावित कर रहे हैं, भविष्य में इसके परिणाम नए रूप में दिखाई देंगे।

प्रशासनिक और राजनीतिक परिवर्तन होंगे

मंगल शासन, प्रशासन का कारक ग्रह है। मंगल के राशि परिवर्तन से प्रशासनिक फेरबदल की भी पूरी संभावना बन रही है। प्रदेश स्तर पर शासकीय मशीनरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा राजनीति से जुड़े मामलों में भी पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो नए ऐतिहासिक कार्यों को परिणाम तक पहुंचाएंगे।

बारह राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

  • मेष : पराक्रम में वृद्धि होगी, भूमि का लाभ मिलेगा, सफल होंगे।
  • वृषभ : भूमि अथवा भवन से जुड़े निवेश कार्यों में गति बढ़ेगी।
  • मिथुन : अलग-अलग प्रकार की योजनाओं में सहभागिता बढ़ेगी।
  • कर्क : कुछ स्थानों पर संभलने की आवश्यकता है, ध्यान रखें।
  • सिंह : नए स्टेटमेंट में प्रवेश किया जा सकता है, मित्र सहयोग करेंगे।
  • कन्या : गुप्त शत्रु से सावधान रहने का समय है, ध्यान रखें।
  • तुला : संयुक्त परियोजनाओं में समय तथा स्थिति का लाभ मिलेगा।
  • वृश्चिक : परिस्थितियों को जाने बिना कोई भी निर्णय नाहीं लें।
  • धनु : भूमि में निवेश अथवा कृषि व्यवसाय का लाभ मिलेगा।
  • मकर : सम्मानित पद की प्राप्ति अथवा सामाजिक सम्मान मिलेगा।
  • कुंभ : आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी रुके कार्य बढ़ेंगे।
  • मीन : मानसिक तनाव कम होगा ऋण मुक्ति का मार्ग मिलेगा।

Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, 1 अचूक उपाय से दूर होंगे जीवन के दुख-दर्द

Trending News