Krishna Leela: भगवान श्रीकृष्ण की एक लीला ने देवताओं तक को चिंता में डाल दिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण का ऐसा भयंकर सिरदर्द …और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 04:33:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 04:33:50 PM (IST)
HighLights
- जब श्रीकृष्ण को हुआ असहनीय सिरदर्द।
- किसी भी औषधी का नहीं हुआ कोई असर।
- सिरदर्द का नारद मुनि ने पूछा समाधान।
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है, जिन्होंने द्वापर काल में धरती पर जन्म लिया और कई अद्भुत लीलाएं दिखाईं। श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से लेकर महाभारत के युद्ध तक हर जगह एक अलग भूमिका निभाई। श्रीकृष्ण की हर एक लीला में संदेश छिपा हुआ है जो कि लोगों का मार्गदर्शन करता है।
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा किए गए ये संदेश लोगों को जीवन का सही तरीका और आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं। ऐसी ही एक लीला ने एक बार देवताओं तक को चिंता में डाल दिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण का ऐसा भयंकर सिरदर्द हुआ जो कि धरती से लेकर आकाश तक सभी की चिंता बन गया।
जब श्रीकृष्ण को हुआ असहनीय सिरदर्द
पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण को एक बार बहुत ही भयंकर सिरदर्द हुआ और दर्द इतना बढ़ गया कि किसी भी दवा से आराम नहीं मिल पा रहा था। कोई भी उपाय श्रीकृष्ण को दर्द से राहत नहीं दिला पा रहा था। जिसे देखकर ऋषि-मुनि, वैद्य और यहां तक कि देवता भी परेशान हो उठे थे। सभी इस सोच में पड़ गए कि आखिर भगवान को दर्द कैसे हो सकता है?
औषधियों का नहीं हुआ कोई असर
भगवान श्रीकृष्ण को सिरदर्द से राहत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की गई और औषधियां दी गईं। यहाँ तक कि मंत्रों का जाप भी किया गया और यज्ञ, हवन व पूजा-पाठ भी कराए गए। लेकिन श्रीकृष्ण का सिरदर्द कम ही नहीं हो रहा था। द्वापर काल में भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर कई लीलाएं दिखाईं जो कि लोगों के लिए एक सीख भी थी। श्रीकृष्ण की ये लीलाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।
नारद मुनि ने पूछा समाधान
भगवान श्रीकृष्ण का सिरदर्द देखकर नारद मुनि उनके पास पहुंचे और पूछा कि ‘प्रभु, आखिर इस कष्ट का क्या उपाय है?’ नारद मुनि की बात सुनकर श्रीकृष्ण ने कहा कि मुझे इस दर्द से तभी राहत मिलेगी जब कोई सच्चा भक्त अपने चरणों की धूल मेरे सिर पर लगाएगा। यह सुनकर नारद मुनि समेत सभी देवता भी हैरान हो गए और सोचने लगे कि आखिर हम भगवान के सिर पर अपने पैरों की धूल कैसे लगा सकते हैं?







