Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

जुलाई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, चार बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, शिक्षा और नौकरी में आएंगे बड़े बदलाव

जुलाई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, चार बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, शिक्षा और नौकरी में आएंगे बड़े बदलाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जुलाई माह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने चार प्रमुख ग्रह शुक्र, सूर्य, बुध व शनि अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे। शनि माह के अंत में मीन राशि में ही वक्री होंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर (4 जुलाई)

माह का पहला बड़ा परिवर्तन 4 जुलाई को होगा, जब शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है।

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश (16 जुलाई)

इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क संक्रांति के साथ सूर्य के इस परिवर्तन का प्रभाव प्रशासन, नेतृत्व क्षमता, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। सूर्य का गोचर धनु राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। सूर्यदेव प्रतिमाह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

बुध ग्रह होंगे मार्गी (24 जुलाई)

24 जुलाई को बुध ग्रह मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होने से व्यापार, शिक्षा, संचार, बैंकिंग और नौकरी से जुड़े कार्यों में गति आने की संभावना है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग भी बनेंगे।

भगवान शनिदेव होंगे वक्री (27 जुलाई)

27 जुलाई को भगवान शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। भगवान शनिदेव को न्याय देवता माना जाता है। वक्री होने पर उनका प्रभाव कुछ कमजोर पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- 15 दिनों के लिए बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, सोने के कुएं से निकले जल से हुआ था जलाभिषेक, अब इस दिन देंगे दर्शन

राशियों पर प्रभाव और ज्योतिषाचार्यों की सलाह

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जुलाई में होने वाले इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। वहीं सिंह और कुछ अन्य राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और करियर में सतर्कता बरतनी होगी।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहों के प्रभाव को सकारात्मक बनाए रखने के लिए संयमित आचरण, नियमित पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धैर्यपूर्ण निर्णय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। जुलाई का महीना ग्रहों की दृष्टि से परिवर्तन और नई संभावनाओं का संकेत देने वाला माना जा रहा है।

Trending News