Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

तरक्की में बाधा बन रहा है कालसर्प दोष? जीवन की हर रुकावट दूर करेंगे भगवान शिव के ये 5 अचूक उपाय

तरक्की में बाधा बन रहा है कालसर्प दोष? जीवन की हर रुकावट दूर करेंगे भगवान शिव के ये 5 अचूक उपाय

Kaal Sarp Dosh Remedies: कुंडली में कालसर्प दोष होने से जीवन में परेशानियां और तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। पढ़ें क्या होता है कालसर्प दोष और इसे द …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 02:39:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 02:39:36 PM (IST)

शिव मंदिर में कालसर्प दोष पूजा।

HighLights

  1. शिव मंदिर में कालसर्प दोष पूजा।
  2. शनिवार और अमावस्या के उपाय।
  3. महामृत्युंजय या संजीवनी मंत्र का जप।

धर्म डेस्क। कुंडली में कालसर्प दोष होने से जीवन में परेशानियां और तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। पढ़ें क्या होता है कालसर्प दोष और इसे दूर करने के लिए भगवान शिव और विष्णु जी के 5 बेहद आसान और अचूक उपाय।

सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हमारे भूत, वर्तमान और भविष्य की गणना ग्रहों की चाल से की जाती है। जब ग्रहों की स्थिति हमारे अनुकूल नहीं होती, तो कुंडली में कई तरह के दोष लग जाते हैं, जैसे- गुरु चांडाल दोष, मंगल दोष, पितृ दोष और कालसर्प दोष।

शास्त्र कहते हैं कि अगर कुंडली में कालसर्प दोष हो और इसका लंबे समय तक निवारण न किया जाए, तो व्यक्ति को पितृ दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दोष के कारण जीवन में बिना वजह की परेशानियां और रुकावटें आती रहती हैं। इसलिए इसका समय पर निवारण करना बहुत जरूरी है।

क्या होता है कालसर्प दोष?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में सभी सातों ग्रह मायावी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं, तो इस स्थिति को ‘कालसर्प दोष’ (Kaal Sarp Dosh) कहा जाता है। अगर आपकी या आपके किसी करीबी की कुंडली में यह दोष है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान उपायों को अपनाकर इस दोष के प्रभाव को कम या खत्म कर सकते हैं।

शिव मंदिर में पूजा और अभिषेक

naidunia_image

कालसर्प दोष की शांति के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की जाती है। अगर आप वहां नहीं जा सकते, तो अपने घर के आसपास मौजूद किसी भी प्राचीन शिव मंदिर में जाकर किसी पंडित से इस दोष का निवारण करवा सकते हैं। इस दोष के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करें। जल या गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं (अभिषेक करें)।

मंत्र जप और विष्णु उपासना

रोजाना पूजा के समय भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली ‘महामृत्युंजय मंत्र’ या ‘संजीवनी मंत्र’ का जप करें। यह मंत्र कालसर्प दोष को काटने में बेहद असरदार माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा से भी कालसर्प दोष शांत होता है। इसके लिए आप रोजाना विष्णु जी की पूजा करें और ‘विष्णु चालीसा’ (Vishnu Chalisa) का पाठ करें।

शनिवार और अमावस्या के विशेष उपाय

राहु-केतु के बुरे असर को खत्म करने के लिए शनिवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद एक जटा वाला (पानी वाला) नारियल लेकर उसे किसी बहती हुई नदी या साफ जलधारा में प्रवाहित कर दें। हर महीने आने वाली अमावस्या तिथि के दिन तांबे से बने नाग-नागिन के जोड़े को किसी बहती जलधारा (नदी) में प्रवाहित करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाता है।

Trending News