Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने खेली थी फूलों से होली… नए काम की शुरुआत करने पर मिलती है सफलता

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने खेली थी फूलों से होली… नए काम की शुरुआत करने पर मिलती है सफलता

देश में रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, शनिवार को देशभर के प्रमुख मंदिरों में फुलेरा दूज मनाई जा रही है। इस दिन राधा-कृष्ण के मंदिरों में विशेष सजावट होती है। भगवान का भी फुलों से विशेष श्रृंगार किया जाता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 11:23:08 AM (IST)

Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 12:59:58 AM (IST)

राधा कृष्ण की फूल होली का फाइल फोटो।

HighLights

  1. फुलेरा दूज को फाग महोत्सव भी कहा जाता है
  2. प्रमुख कृष्ण मंदिरों में खेली जाती है फूलों से होली
  3. भगवान राधा श्रीकृष्ण को नई पोशाक धारण कराएं

धर्म डेस्क, इंदौर। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार को फुलेरा दूज मनाई जा रही है। इस दिन फूलों से होली खेलने की परंपरा है। नए कार्यों के शुभारंभ के लिए भी यह दिन खास है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग प्रमुख डॉ. सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म परंपरा में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है। मान्यता है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा व गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी।

naidunia_image

फुलेरा दूज पर करें राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार

  • आम बोलचाल में फुलेरा दूज को फाग महोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन फूलों से होली प्रकृति में नई उमंग व उत्साह का संचार करती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फुलेरा दूज पर सुबह स्नान, ध्यान के उपरांत भगवान राधा श्रीकृष्ण को गंगाजल से नान कराकर नई पोशाक धारण कराएं तथा फूलों से श्रृंगार करें।
  • भगवान को सफेद मिठाई, फल, पंचामृत, तुलसी पत्र व माखन, मिश्री का भोग लगाएं। पश्चात भगवान को गुलाल अर्पित कर फूलों से होली खेलना चाहिए। फूलेरा दूज पर नवीन कार्यों का शुभारंभ करना आर्थिक प्रगति व समृद्धि प्रदान करता है।

यहां भी क्लिक करें – 7 मार्च से होलाष्टक और 14 मार्च से खरमास… एक महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

शनिदेव हुए अस्त, सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

इस बीच, कर्मफल दाता शनिदेव शुक्रवार शाम 7 बजकर 6 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो गए। शनिदेव कुल 36 दिन छह अप्रैल तक अस्त होंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि जब भी कोई ग्रह सूर्य देव के नजदीक आता है तो वह अस्त हो जाता है।

अब 29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि वालों के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। आपको बता दें कि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसलिए इस राशि को आर्थिक लाभ होगा। कुछ नेगेटिव इफेक्ट आपकी नौकरी पर पड़ सकता है।

Trending News