Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

भगवान विष्णु के प्रिय वैशाख में इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के द्वार और धन लाभ के योग

भगवान विष्णु के प्रिय वैशाख में इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के द्वार और धन लाभ के योग

धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के समापन के साथ ही पवित्र वैशाख माह का शुभारंभ हो गया है। 3 अप्रैल से शुरू हुआ यह भक्ति और पुण्य का महीना 1 मई 2026 तक चलेगा। शास्त्रों में इसे ‘माधव मास’ कहकर संबोधित किया गया है, जो भगवान श्री हरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस पूरे महीने ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष राशियों के लिए ‘कुबेर का द्वार’ खोलने वाली साबित होगी। आइए जानते हैं किन जातकों के जीवन में इस वैशाख खुशियों का अमृत बरसने वाला है:

1. मेष राशि: आत्मविश्वास और संपत्ति का योग

वैशाख का महीना मेष राशि के जातकों के लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा।

  • आर्थिक पक्ष: यदि आप लंबे समय से वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे थे, तो इस माह योग प्रबल हैं।
  • करियर: नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के द्वार खुल सकते हैं, वहीं व्यापारियों को निवेश से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है।
  • विशेष फल के लिए: प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।

2. वृषभ राशि: शुक्र का साथ और भौतिक सुख

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना ‘गोल्डन पीरियड’ जैसा है। 19 अप्रैल को सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।

  • तरक्की: 14 मई तक की यह अवधि आपके करियर में नए मील के पत्थर स्थापित करेगी। रचनात्मक (Creative) क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और धन दोनों प्राप्त होंगे।
  • धन लाभ: आय के नए स्रोत बनेंगे और घर में सुख-साधन बढ़ेंगे।
  • विशेष फल के लिए: शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

3. मिथुन राशि: रुके हुए कार्यों को मिलेगी गति

मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख माह मानसिक शांति और विजय लेकर आया है।

  • सफलता: आपके जो काम पिछले कई महीनों से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी यह समय काफी मधुर रहने वाला है।
  • करियर: प्रोफेशनल लाइफ में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
  • विशेष फल के लिए: भगवान विष्णु की आराधना करें और ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करना न भूलें।

4. कुंभ राशि: व्यापार में बड़ी छलांग

कुंभ राशि के जातकों, विशेषकर व्यापारियों के लिए यह महीना विशेष फलदायी रहने वाला है।

  • कारोबार: व्यापार विस्तार के लिए किया गया निवेश अब सुखद परिणाम देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे।
  • सावधानी: हालांकि आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन सितारों की सलाह है कि अपने फिजूलखर्चों पर लगाम कसें।
  • विशेष फल के लिए: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और चींटियों को आटा-चीनी खिलाएं।

वैशाख माह का आध्यात्मिक महत्व

धर्मशास्त्रों के अनुसार, वैशाख माह में जल दान, छायादार वृक्ष लगाना और तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पूरे महीने सूर्योदय से पूर्व स्नान और भगवान मधुसूदन की पूजा करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी का साक्षात रूप है कछुआ, इस दिशा में रखने से बरसेगा धन, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News