Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़ | Parmarth TV पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है: Jully | Parmarth TV PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV

भगवान शनिदेव 40 दिन बाद हुए उदित, पांच राशियों पर बरसेगी कृपा; रुके काम होंगे पूरे

भगवान शनिदेव 40 दिन बाद हुए उदित, पांच राशियों पर बरसेगी कृपा; रुके काम होंगे पूरे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र भगवान शनिदेव 40 दिन बाद आज बुधवार को सुबह चार बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में उदित हो गए हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की शनि ग्रह 13 मार्च से अस्त चल रहे थे, शनिदेव के उदय होने से कई राशियों के लिए तरक्की, स्थिरता, और करियर में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि का असर धीरे-धीरे दिखता है। इसलिए एकदम से बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन जिन लोगों के काम रुके हुए थे, उनके कार्य शुरू हो सकते हैं। कुछ मामलों में राहत भी मिल सकती है। शनि के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।

न्याय के देवता शनि देव का महत्व

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बहुत अधिक महत्व होता है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। शनि तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के माने जाते हैं। शनि बहुत ही मंद गति की चाल से चलते हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जानें के लिए ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं।

शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शनि न्याय करने वाले ग्रह है। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शनि शुभ फल प्रदान करते हैं जबकि बुरे कर्म करने वाले जातकों पर अपनी तिरछी नजर डालते है। शनि की टेढ़ी नजर पड़ने से उस व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती है।

शनि के उदय होने से इन राशियो को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलने वाला माना जा रहा है। पैसों को लेकर जो दबाव था, वह कम हो सकता है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। खर्च भी काबू में रह सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे अब आगे बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे स्थिति संभल सकती है।

मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ व मीन राशि के जातकों के जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और मिश्रित फल प्रदान होगा। इनके जीवन सांप-सीढ़ी वाला खेल चलता रहेगा। इसके साथ ही यह पांचों राशियों को शनि देव के उदित होने से भाग का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए भी कामकाज में सुधार के संकेत हैं। नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका फायदा मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। पहले किया गया निवेश अब काम आ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए यह समय ठीक रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। मेहनत का असर दिख सकता है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। पहले किया गया निवेश फायदा दे सकता है। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे संभल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे फैसले लेना आसान रहेगा।

मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। काम में पहचान बढ़ सकती है। लोग भरोसा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। घर या वाहन लेने की योजना भी बन सकती है। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा।

सिंह राशि – इस राशि के जातकों के जीवन अचानक कुछ बदलाव देखे जा सकते है। इस समय करियर और पैसों के मामले में मजबूती बनाये रखने पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्तों में पुरानी बातें फिर से सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : इन संकेतों से समझ लें कि शनिदेव हैं आपसे प्रसन्न, पाएंगे धन-दौलत

Trending News