Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

महाशिवरात्रि 2026: 15 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा शिव-शक्ति मिलन का पर्व, जानें चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2026: 15 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा शिव-शक्ति मिलन का पर्व, जानें चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस अवसर पर साधना में सिद्धि देने वाले सर्वार्थसिद्धि योग और श्रवण नक्ष …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 28 Jan 2026 07:16:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jan 2026 07:16:34 PM (IST)

महाशिवरात्रि 2026

HighLights

  1. 15 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का मंगलकारी मिलन
  2. रात 12:09 बजे से शुरू होगा निशिथ काल, चार प्रहर की पूजा का विधान
  3. मंदिरों में शिव विवाह की धूम, महादेव बनेंगे दूल्हा और पार्वती दुल्हन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस अवसर पर साधना में सिद्धि देने वाले सर्वार्थसिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र में चार प्रहर शिव आराधना होगी। पर्व की तैयारियां शहर के प्राचीन और नवीन शिव मंदिरों में शुरू होंगी। इस अवसर पर जहां महादेव की बारात, शोभायात्राएं निकलेंगी वहीं अलग-अलग स्वरूप में झांकियां भी सजाई जाएंगी। शिवालयों के प्रमुखों के अनुसार इस वर्ष महापर्व पर भगवान के शृंगार में कई नवाचार नजर आएंगे।

शुभ मुहूर्त और तिथियों का गणित

ज्योतिर्विद् विनायक तिवारी के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी 15 फरवरी रविवार के दिन शाम 5 बजकर 4 मिनट से लेकर 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इस अवसर पर साधना में सफलता देने वाले सर्वार्थसिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का मंगलकारी संयोग रहेगा। महाशिवरात्रि में रात्रि की प्रधानता होती है। इसके चलते पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा।

निशिथ काल और चार प्रहर की पूजा का समय

इसके चलते निशिथकाल पूजा रात 12 बजकर 09 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक (51 मिनट) होगी। इसके अतिरिक्त रात्रि के चार प्रहर की पूजा का समय इस प्रकार है…

  • प्रथम प्रहर पूजा: शाम 6 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट।
  • द्वितीय प्रहर पूजा: रात 9 बजकर 24 मिनट से 12.35 बजे।
  • तृतीय प्रहर पूजा: रात 12 बजकर 36 मिनट से सुबह 3.47 बजे।
  • चतुर्थ प्रहर पूजा: सुबह 3.47 से सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक होगी। इसके बाद महाशिवरात्रि का पारण दोपहर 3 बजे तक हो सकेगा।

हर प्रहर में शिव पूजा का महत्व और व्रत नियम

ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार रात्रि के चार प्रहर होते हैं और हर प्रहर में शिव पूजा की जा सकती है। मध्यकाल के निशिथ काल के समय का भी विशेष महत्व है। यह वह समय है जब भगवान शिव अपने लिंग रूप में धरती पर अवतरित हुए थे। शिवरात्रि के एक दिन पहले, मतलब त्रयोदशी तिथि के दिन भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के पश्चात् भक्त गणों को पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

मनकामेश्वर महादेव बनेंगे दूल्हा, बाणेश्वर महादेव का शृंगार

महाशिवरात्रि पर नौलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर पर पांच दिनी शिव विवाह उत्सव का आयोजन होगा। इसी तरह परदेशीपुरा स्थित शिवधाम में भी विवाह उत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर महादेव को दूल्हे और माता पार्वती को दुल्हन की तरह शृंगार किया जाएगा। इस कड़ी में प्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर बाणगंगा पर भी बाबा का आकर्षक शृंगार और रुद्राक्ष वितरण होगा।

Trending News