Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

वास्तु शास्त्र के हिसाब से कैसा होना चाहिए आपके घर का मेन गेट? जान लें इससे जुड़े जरूरी नियम

वास्तु शास्त्र के हिसाब से कैसा होना चाहिए आपके घर का मेन गेट? जान लें इससे जुड़े जरूरी नियम

धर्म डेस्क। हर इंसान अपने घर में सुख-शांति चाहता है। हालांकि कई कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार (Main entrance vastu tips) घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बिंदु है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है और सबसे अनुकूल दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) मानी जाती है। हालांकि यदि यह संभव न हो, तो दक्षिण-पूर्वी दिशा भी विकल्प हो सकती है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस दिशा में कुछ दोष भी हो सकते हैं।

मेन गेट पर करने योग्य शुभ क्रियाएं

हर शाम (विशेषकर सूर्यास्त के समय) मेन गेट पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए मेन गेट के पास स्वास्तिक या ओम जैसे धार्मिक प्रतीक लगाना अच्छा है।

तुलसी का पौधा गेट के पास रखने से सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

दहलीज़ या चौखट बनवाना भी नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में सहायक माना जाता है।

मेन गेट की सफाई और रख-रखाव

मेन गेट हमेशा साफ और व्यवस्थित होना चाहिए। नजदीक में जूते, कूड़ेदान, झाड़ू आदि न रखें, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।

गेट पर नेम प्लेट लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि वह धूल-मिट्टी से मुक्त हो।

गेट के लिए अच्छी रोशनी होनी चाहिए, खासतौर पर शाम के समय।

दरवाजे को हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आ सके।

दरवाजे का डिजाइन और बनावट

वास्तु में दो पल्लों वाला दरवाजा अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखने में मदद करता है।

मेन दरवाजे का आकार अन्य दरवाज़ों की तुलना में बड़ा और प्रमुख होना चाहिए।

उच्च-गुणवत्ता की लकड़ी (जैसे तीक) का उपयोग मेन दरवाजे में करना अच्छा माना जाता है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News