Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

शनि की दृष्टि या केतु का साया? कुत्तों के भौंकने के पीछे छिपे हैं 4 बड़े ज्योतिषीय रहस्य

शनि की दृष्टि या केतु का साया? कुत्तों के भौंकने के पीछे छिपे हैं 4 बड़े ज्योतिषीय रहस्य

Dogs barking astrology: गली-मोहल्लों में अक्सर यह नजारा देखने को मिलता है कि कुत्ते किसी इंसान को देखकर शांत रहते हैं, तो किसी दूसरे को देखते ही अचानक …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 06:10:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 06:10:42 PM (IST)

कुत्तों के भौंकने के पीछे छिपे हैं 4 बड़े ज्योतिषीय रहस्य

HighLights

  1. कुत्ते के भौंकने को एक चेतावनी के रूप में देखा जाता है
  2. कुत्ते के भौंकने के पीछे कई ज्योतिषीय रहस्य होते हैं
  3. कुत्तों को यमराज का द्वारपाल भी माना जाता है

धर्म डेस्क। गली-मोहल्लों में अक्सर यह नजारा देखने को मिलता है कि कुत्ते किसी इंसान को देखकर शांत रहते हैं, तो किसी दूसरे को देखते ही अचानक आक्रामक हो जाते हैं और जोर-जोर से भौंकने लगते हैं। विज्ञान इसके पीछे गंध और डर को कारण मानता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसके गहरे और रहस्यमयी संकेत बताए गए हैं। आइए इन्हें जानते हैं।

केतु ग्रह का प्रभाव

ज्योतिष में कुत्ते को ‘केतु’ का प्रतिनिधि माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु दोष है या केतु की स्थिति अशुभ है, तो कुत्ते उसे देखते ही अशांत हो जाते हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में अचानक कोई मानसिक या शारीरिक परेशानी आ सकती है।

नेगेटिव एनर्जी और आभा मंडल (Aura)

कुत्तों की छठी इंद्रिय (Sixth Sense) बहुत प्रबल होती है। शास्त्रों के अनुसार, वे उन नकारात्मक शक्तियों या बुरी ऊर्जाओं को महसूस कर सकते हैं जिन्हें इंसान नहीं देख पाता। यदि किसी व्यक्ति का ‘ओरा’ (आभा मंडल) दूषित है या उसके आसपास नेगेटिव एनर्जी है, तो कुत्ते भौंककर उसे चेतावनी देते हैं।

शनि देव की दृष्टि

कुत्तों को शनि देव का दूत भी माना जाता है। यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है और उसका प्रभाव अशुभ है, तो कुत्ते आपके प्रति आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं। यह इशारा है कि आपको अपने कर्मों को सुधारने और शनि देव की शांति के उपाय करने की जरूरत है।

पितृ दोष और पूर्वजों का संकेत

कुत्तों को यमराज का द्वारपाल माना जाता है। मान्यता है कि जिन परिवारों में पितृ दोष होता है या जिनके पूर्वज अतृप्त होते हैं, कुत्ते उन्हें देखकर विशेष प्रकार से प्रतिक्रिया करते हैं। यह एक अलार्म की तरह है कि आपको अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण या दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोक्ष के द्वार खोलेंगी ये 5 डुबकियां… नोट करें साल 2026 में कब-कब है गंगा स्नान का महायोग

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News