Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

शादी और मांगलिक कार्यों के लिए एक महीने का समय, 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चार महीने फिर करना होगा इंतजार

शादी और मांगलिक कार्यों के लिए एक महीने का समय, 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चार महीने फिर करना होगा इंतजार

उज्जैन में चातुर्मास से पहले शादी और मांगलिक कार्यों के लिए बस एक महीने का समय बचा है। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए मांगलिक कार्यों …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:24:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:45:49 AM (IST)

धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार 19 से 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक लगातार शुभ मुहूर्त हैं। एआई इमेज

HighLights

  1. 20 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी से ही शुभ काम शुरू होंगे
  2. ज्येष्ठ अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास होने से मुहूर्त कम थे
  3. 15 जुलाई को बुध पुष्य नक्षत्र में गुप्त नवरात्र शुरू होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चातुर्मास के पहले विवाह आदि शुभ मांगलिक कार्यों के लिए एक माह का समय शेष है। इस दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्यों के कुल 17 मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी और अगले चार माह मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

इसके बाद 20 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी से ही मांगलिक कार्यों का आरंभ होगा। इस बार ज्येष्ठ अधिकमास होने से विवाह आदि मांगलिक कार्यों के मुहूर्त काफी कम थे। पुरुषोत्तम मास समाप्त होने के बाद 25 जुलाई देवशयनी एकादशी तक मांगलिक कार्यों के लिए आखिरी एक माह बचा है।

इसके बाद चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा और मांगलिक कार्यों के लिए चार माह इंतजार करना पड़ेगा। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार 19 से 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक लगातार शुभ मुहूर्त है। इसके बाद आषाढ़ मास का आरंभ होगा, इस माह में मांगलिक कार्यों के साथ बड़ी संख्या में प्रमुख व्रत त्योहार भी रहेंगे।

बुधपुष्य नक्षत्र में होगा गुप्त नवरात्र का आरंभ

आषाढ़ मास में 15 जुलाई को बुध पुष्य नक्षत्र के विशिष्ट संयोग में गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। पुष्य नक्षत्र में शुरू होने वाली गुप्त नवरात्र साधना आराधना की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भड्डाली नवमी पर गुप्त नवरात्र की पूर्णाहुति होगी।

चातुर्मास से पहले मांगलिक कार्यों के लिए यह आखिरी शुभ मुहूर्त है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन शुभ मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती है।

29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा

आषाढ़ मास की पूर्णिमा गुरुपूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। इसे भैरव पूर्णिमा भी कहा जाता है। मालवा की लोकपरंपरा में इस दिन मंदिर तथा घरों में कुल परंपरा अनुसार भैरव पूजा का विधान है। सुबह गुरुकुल व आश्रमों के गुरुपाद पूजा के आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें : शिव और सिद्ध योग में निर्जला एकादशी आज… जानें मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

Trending News