Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, बृहस्पति सूर्य के बहुत करीब, दक्षिणायन’ की शुरुआत होगी

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, बृहस्पति सूर्य के बहुत करीब, दक्षिणायन’ की शुरुआत होगी

16 जुलाई 2026 को सूर्य के कर्क राशि में गोचर से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा और दक्षिणायन शुरू होगा, जबकि गुरु अस्त होने से मांगलिक कार्य रुक जाएंगे।

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 02:58:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 02:58:55 PM (IST)

16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करते ग्रहों के राजा सूर्य, जिसके साथ ही देश में दक्षिणायन काल की शुरुआत होगी। (AI जनरेटेड)

HighLights

  1. 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे
  2. सूर्य के इस गोचर के साथ ही ‘दक्षिणायन’ का आरंभ होगा
  3. बृहस्पति देव (गुरु)के अस्त होने के कारण विवाह,मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

नई दुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 16 जुलाई को रात 11:44 बजे ग्रहों के राजा सूर्य, मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से मौजूद गुरु (बृहस्पति) के साथ सूर्य देव मिलकर ‘महालक्ष्मी राजयोग’ बनाएंगे, जिसका गहरा असर सभी 12 राशियों के करियर, धन और आपसी रिश्तों पर देखने को मिलेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही ‘दक्षिणायन’ की शुरुआत भी हो जाएगी, जिसके बाद से रातें लंबी और दिन छोटे होने लगते हैं; शास्त्रों में इस समय को देवताओं की रात्रि माना गया है। इसके अलावा, इसी दिन यानी 16 जुलाई को शाम 7:41 बजे देवताओं के गुरु, बृहस्पति देव अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने के कारण विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

मेष राशि-

  • कार्य क्षेत्र में आपकी रफ्तार बढ़ेगी
  • नए अवसर भी मिलेंगे
  • आर्थिक लाभ होगा
  • पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृष राशि-

  • धन से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी मे ना ले
  • परिवार में समय देना पड़ सकता है
  • आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी
  • खर्चों को नियंत्रण रखें

मिथुन राशि-

  • नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है
  • सब काम पूरे होंगे
  • आर्थिक निवेश से लाभ होगा
  • वाणी में मधुरता आएगी।

कर्क राशि-

  • सूर्य आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं
  • आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
  • अहंकार व गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • परिवार में तनाव बढ़ सकता है

सिंह राशि-

  • आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ सकता है
  • बेवजह की बहस से बचें
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें
  • खर्चों पर नियंत्रण रखें

कन्या राशि-

  • मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा
  • धन लाभ होगा
  • नेटवर्किंग में सफलता के योग हैं
  • अटके प्रोजेक्ट फिर शुरू हो सकते हैं

तुला राशि-

  • नौकरी या कारोबार में कोई नई स्थिति सामने आएगी
  • हर कदम सोच समझ कर उठाएं
  • कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाएं

वृश्चिक राशि-

  • किसी पुराने काम में फिर गति आएगी
  • धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं
  • भाग्य का साथ मिलेगा
  • उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे

धनु राशि-

  • पैसे के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें
  • कोई बड़ा निवेश का फैसला लेने से पहले सोच विचार कर करें।

मकर राशि-

  • साझेदारी के काम में लाभ होगा
  • सामाजिक पहचान बढ़ेगी
  • व्यापारियो के लिए समय शुभ है

कुम्भ राशि-

  • काम का दबाव बढ़ सकता है
  • जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला परेशानी का कारण बन सकता है
  • शत्रुओं से सावधान रहें
  • सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि-

  • पारिवारिक जीवन और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा
  • छात्रों के लिए समय अच्छा है
  • प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

Trending News