Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

हिंदू नववर्ष 13 महीनों का होगा, गुरु होंगे ‘राजा’ और मंगल ‘मंत्री’, ज्योतिष के अनुसार दिखेंगे कई बड़े बदलाव

हिंदू नववर्ष 13 महीनों का होगा, गुरु होंगे ‘राजा’ और मंगल ‘मंत्री’, ज्योतिष के अनुसार दिखेंगे कई बड़े बदलाव

19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष गुरु राजा और मंगल मंत्री रहेंगे। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 10:49:25 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 10:49:25 AM (IST)

हिंदू नववर्ष 19 मार्च से होगा शुरू (AI Generated Image)

HighLights

  1. ज्योतिष के अनुसार देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव
  2. रौद्र संवत्सर में धर्म और ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा
  3. चंद्र और सौर वर्ष के अंतर से बनेगा अधिक मास

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर: हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च से प्रारंभ होगी। इसी दिन से नए विक्रम संवत का आरंभ भी माना जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंद जैसे नामों से भी मनाया जाता है। इस वर्ष ग्रहों के राजा गुरु बृहस्पति होंगे।

ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 में शुरू होने वाले नए संवत्सर को रौद्र संवत्सर कहा जा रहा है। इस वर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल होंगे। सनातन नववर्ष 13 माह का होगा।

ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में हर साल का प्रभाव इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस साल धर्म, पराक्रम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

नए संवत्सर में ग्रहों की चाल का प्रभाव

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार विक्रम संवत 2083 में ग्रहों की स्थिति कई महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रही है।

  • बृहस्पति (गुरु): साल की शुरुआत में मिथुन राशि में रहेंगे और आगे चलकर कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • शनि: पूरे वर्ष मीन राशि में प्रभाव बनाए रखेंगे, जिससे धैर्य और कर्म पर विशेष जोर रहेगा।
  • राहु-केतु: राहु कुंभ से मकर की ओर बढ़ेंगे, जबकि केतु सिंह से कर्क की ओर प्रभाव डाल सकते हैं। इससे सामाजिक और आर्थिक स्तर पर कुछ बदलाव के संकेत मिलते हैं।

यह साल 13 महीनों का होगा

हिंदू पंचांग चंद्रमा की गति पर आधारित है। चंद्र वर्ष लगभग 354 दिनों का होता है, जबकि सौर वर्ष करीब 365 दिनों का माना जाता है। इस तरह दोनों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर रह जाता है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए लगभग हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ दिया जाता है। यही अतिरिक्त महीना अधिक मास कहलाता है। इस अतिरिक्त महीने को मलमास, अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब यह अतिरिक्त महीना बना तो किसी भी देवता ने इसका स्वामी बनने की इच्छा नहीं जताई, तब भगवान विष्णु ने इसे स्वीकार किया और इसे पुरुषोत्तम मास का नाम दिया। इसी वजह से इस महीने को भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, दान, जप और तप करने का विशेष महत्व बताया गया है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News