Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

11 मार्च से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिथुन राशि में मार्गी होंगे गुरु, रुके हुए कार्यों और करियर में आएगी जबरदस्त तेजी

11 मार्च से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिथुन राशि में मार्गी होंगे गुरु, रुके हुए कार्यों और करियर में आएगी जबरदस्त तेजी

देवगुरु बृहस्पति के तीन माह पूर्व वक्री होने से कई राशि के जातक परेशान थे, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल रहा था। करियर में रुकावट और धन-संपत्ति कार्य म …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 05:58:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 05:58:27 PM (IST)

मिथुन राशि में मार्गी होंगे गुरु। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. बृहस्पति तीन माह बाद 11 मार्च को हो जाएंगे मार्गी
  2. ज्योतिष की दृष्टि से मार्च माह राहत लेकर आएगा
  3. 11 मार्च से चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा मान-सम्मान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देवगुरु बृहस्पति के तीन माह पूर्व वक्री होने से कई राशि के जातक परेशान थे, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल रहा था। करियर में रुकावट और धन-संपत्ति कार्य में रुकावट आ रही थीं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा था, उन लोगों के लिए मार्च माह राहत लेकर आएगा, क्योंकि देव गुरु 11 मार्च बुधवार को मार्गी हो जाएंगे और परिश्रम के अनुसार फल प्रदान करने लगेंगे।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पति पिछले वर्ष 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में वक्री हुए थे और पांच दिसंबर 2025 को वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। अब 11 मार्च को सुबह नौ बजकर एक मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

गुरु के वक्री और मार्गी होने का प्रभाव

क्या होता है जब गुरु वक्री और मार्गी होते हैं? गुरु (बृहस्पति) के वक्री (वक्री=उल्टा) होने पर भाग्य, ज्ञान और शिक्षा पर गहरा असर पड़ता है। यह समय आत्म-चिंतन, पुराने कार्यों की समीक्षा और जीवन में पुनर्विचार करने का होता है, जिससे करियर में रुकावट और निर्णय में देरी होती है। गुरु के मार्गी (सीधी चाल) होने से रुके हुए कार्य, शिक्षा, विवाह और करियर में तेजी से सकारात्मक प्रगति होती है। यह स्थिति भाग्य को मजबूत करती है, धन लाभ के अवसर बढ़ाती है और निर्णयों में स्पष्टता लाती है। 11 मार्च 2026 को होने वाले इस गोचर से कई राशियों के लिए रुका हुआ धन वापस आ सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- March Numerology: मार्च में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा प्रमोशन और मान-सम्मान, पढ़ें कैसा रहेगा महीना?

गुरु के मार्गी होने के प्रमुख सकारात्मक परिणाम

  • रुके कामों में गति: जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे।
  • आर्थिक तरक्की: धन-संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में सुधार होगा और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।
  • करियर और शिक्षा: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नौकरी में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समय रहेगा।
  • वैवाहिक और पारिवारिक जीवन: विवाह में देरी की समस्या दूर हो सकती है और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
  • मानसिक स्पष्टता: भ्रम की स्थिति खत्म होगी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
Trending News