Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

15 जून से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य का मिथुन राशि में महागोचर से करियर में प्रमोशन और होगा धन लाभ

15 जून से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य का मिथुन राशि में महागोचर से करियर में प्रमोशन और होगा धन लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जून माह में ग्रहों की स्थिति में एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली परिवर्तन होने जा रहा है। 15 जून सोमवार को सूर्य देव अपनी राशि वृषभ से राशि परिवर्तित कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही बुद्धि के कारक बुध ग्रह विराजमान हैं। सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद प्रभावशाली और सौभाग्यशाली माना गया है।

ज्योतिष में सूर्य का महत्व और गोचर का समय

ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, पिता, प्रशासन और सरकारी कार्यों के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है।

15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर कई लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। इसका सभी राशियों पर अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (संक्रांति) 15 जून को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा और यह 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे।

बुधादित्य राजयोग और मांगलिक कार्यों की शुरुआत

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बुध और सूर्य मित्र हैं। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सूर्य संक्रांति पर सूर्य के अपने मित्र बुध के घर मिथुन राशि में प्रवेश से अधिकमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस अवधि में मिथुन राशि में पहले से मौजूद बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग भी बनता है, जो बौद्धिक कार्यों और व्यापार के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य के गोचर से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। इस गोचर के शुभ प्रभाव से कई राशियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है।

करियर और कारोबार में वृद्धि के योग

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य के मिथुन राशि में आने से इन जातकों को करियर, कारोबार और फील्ड वर्क से जुड़े कार्यों में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। अब चूंकि सूर्य इस राशि में 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे, जिससे जुलाई मध्य तक जातकों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सभी 12 राशियों पर सूर्य गोचर का प्रभाव (Horoscope Analysis)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर उनके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में होने जा रहा है। इस अवधि में आपके साहस और आत्मविश्वास में भारी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

सूर्य देव आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव (धन और वाणी के भाव) में प्रवेश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों से लाभ के योग हैं। हालांकि, बातचीत में आपको बहुत ज्यादा सावधानी रखनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

सूर्य का यह गोचर आपकी ही राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में होने जा रहा है। आपके भीतर एक नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, स्वभाव में थोड़ा गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे आपको बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा। यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी ला सकता है। कोर्ट-कचहरी या विदेशी मामलों से जुड़े लोगों को इस अवधि में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें, खासकर आँखों और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं और उनका गोचर आपके एकादश यानी आमदनी के भाव में होने जा रहा है। सिंह राशि वालों के लिए यह समय बेहद शानदार रहने वाला है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव (कर्म भाव) में होने जा रहा है। करियर के लिहाज से यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता की प्रबल संभावनाएं हैं।

तुला राशि (Libra)

सूर्य का गोचर आपकी राशि से नौवें भाव यानी भाग्य भाव में होने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है। यह समय आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें।

धनु राशि (Sagittarius)

सूर्य देव आपकी राशि से सातवें भाव यानी साझेदारी और वैवाहिक जीवन के भाव में गोचर करेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। लेकिन, जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर छठवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर आपके लिए विजय लेकर आएगा। आपके विरोधी या शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का सही फल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- MP में है देश का इकलौता मंदिर जहां भगवान राम देवता नहीं राजा है, पुलिस के जवान देते हैं ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

कुंभ राशि (Aquarius)

सूर्य देव आपकी राशि से पांचवें भाव यानी बुद्धि और संतान के भाव में गोचर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी एकाग्रता बढ़ाने का है, क्योंकि मन थोड़ा भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई नौकरी के विचार आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक इस दौरान कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में तेजी आ सकती है। सरकारी काम जो अटके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं।

Trending News