Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

25 फरवरी को रखा जाएगा रोहिणी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग

25 फरवरी को रखा जाएगा रोहिणी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग

धर्म डेस्क। सनातन परंपरा में फाल्गुन माह को बेहद पुण्यदायी माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसी माह महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। फाल्गुन मास में पड़ने वाला रोहिणी व्रत भी विशेष धार्मिक महत्व रखता है, जिसे जैन धर्म में श्रद्धा के साथ किया जाता है।

रोहिणी व्रत का महत्व

रोहिणी व्रत भगवान वासुपूज्य स्वामी को समर्पित है। इस दिन जैन धर्मावलंबी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। विवाहित महिलाएं और अविवाहित कन्याएं इस व्रत को श्रद्धा से करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से सुख, सौभाग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

रोहिणी व्रत की तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 25 फरवरी को रोहिणी व्रत रखा जाएगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर 1:38 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार पूजा कर सकते हैं।

शुभ योग का संयोग

रोहिणी व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा, जबकि रवि योग रात भर प्रभावी रहेगा। साथ ही शिववास योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है।

पूजा विधि

व्रत के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान वासुपूज्य स्वामी की पंचोपचार पूजा करें। फल-फूल अर्पित कर आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ से सोमनाथ तक, शिवलिंग को छूने पर पाबंदी क्यों? पढ़ें इन शिव मंदिरों के कड़े नियम और उनके पीछे का रहस्य

Trending News