Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अब 25 हजार तक वेतन वाले कर्मचारियों का भी कटेगा पीएफ, Modi सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है ये अधिकार | Parmarth TV Jammu & Kashmir: ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, 2 दहशतगर्दों को मार गिराया | Parmarth TV

28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का समय

28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का समय

भद्रा इस बार रक्षाबंधन पर्व के 1 दिन पूर्व रात्रि में ही समाप्त हो जाएगी। रक्षाबंधन पर पूरे दिन भर मुहूर्त इस वर्ष मिल रहा है, जहाँ ना भद्रा का साया र…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 10:38:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 02:55:16 PM (IST)

राखी बांधने का मुहूर्त।

HighLights

  1. आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थसिद्धि योग, सौभाग्य योग, सिद्धि योग।
  2. इसके पहले राखी का यह अत्‍यंत दुर्लभ संयोग वर्ष 1928 में बना था।
  3. इस संयोग को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।

धर्म डेस्‍क। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का पर्व है। इन दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और अपने भाइयों की दीर्घायु सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। साथ भाई अपनी बहनों को सदैव उनकी रक्षा का वचन देते हैं। वास्तुविद् एवं ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि भाई-बहनों का पवित्र पर्व पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन का मुहूर्त बेहद विशेष है। ऐसा मुहूर्त कई वर्षों बाद आया है।

28 अगस्त, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 27 अगस्त को दिन 8 बजकर 17 मिनट से।

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 28 अगस्त को प्रातः 9 बजकर 32 मिनट तक।

वर्षों बाद बन रहा है ऐसा शुभ योग

इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद विशेष है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष रक्षाबंधन पर महालक्ष्मी योग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग, सुकर्मा योग, सौभाग्य योग का शुभ संयोग के साथ ही शुक्रवारी पूर्णिमा, कुम्भ का चंद्रमा, शतभिषा नक्षत्र और सुकर्मा योग बन रहा है। इस संयोग को कृषि क्षेत्र के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे के अनुसार रक्षाबंधन का ऐसा शुभ योग वर्षों बाद बन रहा है। यही नहीं, इस बार भद्रा और ग्रहण का साया भी पर्व पर नहीं पड़ेगा। भद्रा का अशुभ प्रभाव भी मान्‍य नहीं होगा।

भद्रा इस बार रक्षाबंधन पर्व के 1 दिन पूर्व रात्रि में ही समाप्त हो जाएगी। रक्षाबंधन पर पूरे दिन भर मुहूर्त इस वर्ष मिल रहा है, जहाँ ना भद्रा का साया रहेगा ना मुहूर्त की समस्या दिन भर राखी का मुहूर्त रहेगा।

नोट:- 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व उदया पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा, अतः किसी भी प्रकार के भ्रम से बचें।

Trending News