Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2026: नए साल का पहले दिन किन राशियों में बढ़ेंगी नजदीकियां और किनके रिश्ते में आएगी दूरी

Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2026: नए साल का पहले दिन किन राशियों में बढ़ेंगी नजदीकियां और किनके रिश्ते में आएगी दूरी

धर्म डेस्क: आज का लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal 1 January 2026) प्रेम संबंधों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए दिन रोमांस, घूमने-फिरने और भावनात्मक नज़दीकियों से भरा रहेगा, वहीं कुछ को वाद-विवाद, गलतफहमी और दूरी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल आज रिश्तों में संवाद, धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकती है। जानिए मेष से मीन तक आज आपकी लव लाइफ (Today’s Horoscope 1 January 2026) में क्या खास रहने वाला है।

मेष – आज आपकी लव लाइफ को लेकर समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के योग हैं। प्रातः काल ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद शॉपिंग या बाहर भोजन का कार्यक्रम बन सकता है।

वृषभ – आज का दिन लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं है। पार्टनर के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकता है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें और वाणी पर संयम रखें।

मिथुन – आज पार्टनर आपके साथ मज़ाक या प्रैंक कर सकता है। वह अपनी इच्छाएं और भावनाएं खुलकर आपके सामने रखेगा। धार्मिक स्थल पर घूमने का योग भी बन सकता है। पार्टनर आपकी सहमति पाने का प्रयास करेगा।

कर्क – आज विचारों के मतभेद के कारण पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है। कुछ शब्द आपको आहत कर सकते हैं, जिससे दूरी की स्थिति बन सकती है। सलाह है कि धैर्य रखें और आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें।

सिंह – आज लव पार्टनर के साथ तीखी नोकझोंक संभव है। अहंकार टकरा सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। रात्रि के समय उपहार देकर रिश्ते को संभाल सकते हैं।

कन्या – आज पार्टनर के व्यवहार को लेकर मन में संदेह उत्पन्न हो सकता है। धोखे की आशंका है, सतर्क रहें। किसी तीसरे व्यक्ति से पार्टनर से जुड़ा कोई रहस्य सामने आ सकता है, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। खुलकर संवाद करें।

तुला – आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहद शुभ है। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या लॉन्ग ड्राइव का योग है। कोई महंगा उपहार मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

वृश्चिक – आज आपके शब्द पार्टनर को आहत कर सकते हैं। रिश्ते में उबाऊपन या बोझिलपन महसूस हो सकता है। दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए धैर्य रखें और कोई भी निर्णय लेने से बचें।

धनु – आज पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। छोटे छोटे उपहार देकर पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

मकर – आज लव लाइफ में मिला जुला प्रभाव रहेगा। कुछ मतभेद होंगे लेकिन जल्द सुलझ जाएंगे। व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय न दे पाने से विवाद संभव है। शाम के बाद लंबी बातचीत से रिश्ते में सुधार होगा।

कुंभ – आज पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है, जिससे आप असुरक्षित महसूस करेंगे। आपसी संवाद से स्थिति सुधर सकती है। उपहार देने से रिश्ता बेहतर होगा। शाम के बाद पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

मीन – आज सुबह पुराने मुद्दों, विशेषकर परिवार को लेकर विवाद हो सकता है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। शांत होकर बातचीत करें और पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

Trending News