धर्म डेस्क। 10 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों, भावनात्मक तालमेल और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास और रोमांस बढ़ाने वाला रहेगा, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।
पार्टनर के साथ समय बिताने, पुराने विवाद खत्म करने और रिश्तों को मजबूत बनाने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को गलतफहमियों और पारिवारिक हस्तक्षेप से बचने की सलाह दी गई है। प्रेम जीवन में धैर्य, विश्वास और संवाद बनाए रखना आज कई राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन आज अच्छा नहीं है। आज अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार का गलत बर्ताव आपके संबंध को बिगाड़ सकता है। आपका पार्टनर आपसे नाराज होकर दूरी बना सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ अपने व्यवहार में सुधार लाएं। मतभेद को खत्म करने का प्रयास करें।
वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ घर पर ही आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज अपने पार्टनर के साथ आप घर पर रहकर घर के कार्यों में उनका सहयोग कर सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश नजर आएगा। आप दोनों के बीच आज तालमेल अच्छा रहेगा।
मिथुन – अपने नाराज पार्टनर को मनाने के लिए आज आप कोई गिफ्ट या उपहार दे सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को कहीं बाहर घूमाने ले जाना और शॉपिंग कराना आपके लिए अच्छा होगा। इससे आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश नजर आएगा।
कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। आज आपका पार्टनर अपने कार्य और परेशानियों को लेकर आपसे बातचीत कर सकता है। अपने पार्टनर का सहयोग करना आपके लिए अच्छा होगा। ऐसे में आपका पार्टनर आपके प्रति अपना नजरिया बदलेगा। आप दोनों के बीच संबंध और अच्छे होंगे।
सिंह – अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। साथ ही आपका पार्टनर आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।
कन्या – आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार के कारण आपसे दूरी बना सकता है। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपके पार्टनर के मन को ठेस पहुंचे। अपने पार्टनर के साथ उनके सम्मान का ख्याल रखें। किसी दूसरे व्यक्ति के सामने अपने पार्टनर के सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ा वादा या प्रॉमिस ले सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना आपके लिए अच्छा होगा। आज आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे कह सकता है। आज आप दोनों के बीच दूरियां खत्म होंगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव ला सकता है।
वृश्चिक – आज अपने मन की बात अपने पार्टनर से साफ-साफ कह सकते हैं। अपने पार्टनर से ज्यादा घुमा-फिराकर बातचीत न करें। जो मन की बात है, उसे अपने पार्टनर से कह दें। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आपके और पार्टनर के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।
धनु – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहने वाला है। आज आपका पार्टनर और आप अपनी लाइफ के लिए कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर का हर कार्य में पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए शानदार है।
मकर – आज आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ पारिवारिक बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर से अभद्र व्यवहार न करें। उनकी भावनाओं का सम्मान रखें। आपके पार्टनर की बातों को सुनना और उनका सहयोग करना आज आपके संबंध को और मजबूत कर सकता है। अपने पार्टनर का ख्याल रखें।
कुंभ – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहेगा। आज आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आपका पार्टनर आज आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
मीन – अपने पार्टनर के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप दोनों के बीच कुछ पारिवारिक बातों को लेकर आपसी झगड़ा हो सकता है। ऐसे में परिवार के कुछ लोग आप दोनों के संबंध को बिगाड़ सकते हैं। किसी भी बात पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। अपने पार्टनर के साथ गलत व्यवहार न करें।







