Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 13 March 2026: मेष और धनु राशि के लिए पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 13 March 2026: मेष और धनु राशि के लिए पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 13 मार्च 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में कई तरह के उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल और रिश्तों में नई शुरुआत का अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को गलतफहमियों और नाराजगी से बचने की सलाह दी गई है।

कई जातकों के लिए अपने साथी की भावनाओं को समझना और रिश्ते में विश्वास बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। कुछ राशियों के लिए आज दिल की बात कहने और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने का भी अच्छा समय माना जा रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन रिश्तों को संभालने और मजबूत करने का है।

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत करने वाले हैं। हालांकि आज अपने पार्टनर को मनाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अपने पार्टनर का विश्वास जीतना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।

वृषभ – आज आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण आप दोनों का दिन अच्छा व्यतीत नहीं होगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। उन्हें आपके सहयोग और सपोर्ट की जरूरत है।

मिथुन – आज अपनी लव लाइफ में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है, जिसकी वजह आपको ही बताया जा सकता है। आज इस बात को समझने की आवश्यकता है कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है। ऐसी स्थिति में संबंध पर गंभीरता से विचार करना जरूरी होगा।

कर्क – आज आपका पार्टनर आपकी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। जिस कारण आपका दिन प्रभावित हो सकता है। यदि आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का प्रैंक या मजाक करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि पार्टनर का मूड ऑफ है तो कोई गिफ्ट या सरप्राइज देकर उन्हें मनाया जा सकता है।

कन्या – आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहने वाला है। हालांकि आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर मतभेद रख सकता है। लेकिन आप अपनी बातों से उन्हें मनाने में सफल होंगे। आज अपने पार्टनर के साथ जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं।

तुला – आज आप अपनी लव लाइफ में चल रही समस्याओं का हल खोजने में सफल होंगे। साथ ही आपको अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करना होगा। उनकी बातों को महत्व दें और अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने का प्रयास करें।

वृश्चिक – आज आपकी लव लाइफ में चल रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आप दोनों अपने संबंध की नई शुरुआत करेंगे। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना आपके रिश्ते में नई ऊर्जा और मजबूती लाएगा।

धनु – आज का दिन आप और आपके पार्टनर के लिए शानदार रहेगा। आप दोनों पिछली बातों को भूलकर साथ समय बिताएंगे। आज मन की बात कहने का अच्छा अवसर है। अपने दिल की बात अपने पार्टनर से साझा कर सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके लव पार्टनर के साथ अच्छा नहीं रहेगा। आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व नहीं देगा और आपको इग्नोर कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपके लव पार्टनर से जुड़ी कुछ बातें सामने आ सकती हैं, जिससे आप दोनों के बीच तालमेल प्रभावित हो सकता है। आज अपने पार्टनर पर आंख बंद कर विश्वास करने से बचें।

मीन – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही अपनी लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। आज लिया गया निर्णय आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है।

Trending News