Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 14 March 2026: वृषभ और तुला राशि के लिए घूमने-फिरने के योग, रोमांटिक बनेगा पल

Aaj Ka Love Rashifal 14 March 2026: वृषभ और तुला राशि के लिए घूमने-फिरने के योग, रोमांटिक बनेगा पल

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहद सहज और खुश महसूस करेंगे। दिल की बात खुलकर कहने का अवसर मिलेगा। रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज सोच-समझकर लिया जा सकता है।

वृषभ – पार्टनर के साथ आज का दिन खास रहेगा। साथ में घूमने-फिरने या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। साथी की बातों और व्यवहार से आपके रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।

मिथुन – आज छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार हो सकती है। साथी की कुछ मांग आपके बजट को प्रभावित कर सकती है। शांत रहकर बातचीत करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क – आप दोनों किसी नई योजना या काम की शुरुआत का विचार बना सकते हैं। परिवार की ओर से कुछ दबाव या असहमति भी हो सकती है, इसलिए आपसी समझ बनाए रखें।

सिंह – आज साथी के साथ हंसी-मजाक और रोमांस से भरा दिन रहेगा। कहीं घूमने की योजना बन सकती है और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या पार्टनर किसी बात से नाराज़ हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए समय दें, लंबी ड्राइव या साथ में कहीं घूमने जाना रिश्ते को फिर से मधुर बना सकता है।

तुला – साथ में कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। यदि साथी माफी मांगे तो पुराने मतभेद भुलाकर रिश्ते को नए सिरे से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – गलतफहमी के कारण मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की वजह से भी विवाद हो सकता है। खुलकर बातचीत करके समस्या का समाधान करें।

धनु – आज साथी का व्यवहार थोड़ा अलग लग सकता है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए समय निकालें और साथ में समय बिताने की कोशिश करें।

मकर – पार्टनर आज अपने दिल की बात आपसे साझा करेगा। परिवार की कुछ आलोचना हो सकती है, लेकिन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ – साथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा या पारिवारिक योजना बनाने का विचार भी हो सकता है।

मीन – आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद शुभ है। आप जो बात लंबे समय से कहना चाहते थे, वह आज साझा कर पाएंगे और इससे रिश्ते में नई गर्मजोशी आएगी।

Trending News