Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 14 May 2026: मेष, सिंह, मीन और मकर राशि वालों के पार्टनर के साथ रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 14 May 2026: मेष, सिंह, मीन और मकर राशि वालों के पार्टनर के साथ रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 14 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, खुशियों और भावनात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांटिक और यादगार रहेगा, वहीं कुछ लोगों को अपने रिश्तों में संयम और समझदारी से काम लेना होगा।

मेष, सिंह, मीन और मकर राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को विवादों और गलतफहमियों से बचने की जरूरत है। आज कई राशियों के जातक अपने पार्टनर के साथ यात्रा, शॉपिंग और भविष्य से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

मेष – आज का दिन आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकता है। पुरानी बातों को भूलकर आज आप एक नई शुरुआत करेंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहेगा।

वृषभ – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए स्पेशल है। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश नजर आएगा। आज अपने परिवार को लेकर आप बड़े डिसीजन ले सकते हैं।

मिथुन – आज आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आज किसी भी प्रकार का प्रैंक या मजाक करना आपके झगड़े का कारण बन सकता है। आप दोनों के बीच तालमेल में कमी आ सकती है। अपने पार्टनर के सम्मान का ख्याल रखें। ऐसा कोई व्यवहार न करें जिससे उन्हें असहज महसूस हो।

कर्क – आज अपने पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा। साथ ही कुछ समय के लिए अपने पार्टनर से दूरी बनाना आपके लिए ठीक रहेगा।

सिंह – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। ऐसे में दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों साथ ही समय व्यतीत करेंगे। आज आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छा जुड़ाव रहेगा।

कन्या – अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज अपने पार्टनर के लिए शानदार उपहार भी दे सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार का धोखा करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

तुला – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपने पार्टनर का मिजाज समझना आपके लिए मुश्किल होगा। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में उन्हें मनाने में आज आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज उनके स्वास्थ्य को लेकर आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे।

धनु – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। ऐसे में आज अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करना और उनके साथ समय व्यतीत करना होगा। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आज अपने पार्टनर को मनाने के लिए आपकी पॉकेट पर असर पड़ सकता है।

मकर – आज अपने लव पार्टनर से आपके मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है। आज घर पर रहकर ही आप एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है। अपने प्रेम का इजहार कर सकता है।

कुंभ – आज घरेलू बातों को लेकर आपका अपने पार्टनर से मतभेद हो सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच स्थिति बिगड़ सकती है। आज अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें। पार्टनर की भावनाओं को समझें और उनका साथ दें।

मीन – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही आपका पार्टनर अपनी बातों को आपसे साझा कर सकता है। आज आप दोनों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

Trending News