Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2025: मेष राशि वाले पार्टनर के साथ जा सकते हैं घू्मने, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2025: मेष राशि वाले पार्टनर के साथ जा सकते हैं घू्मने, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। कई राशियों के जातकों को अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने और रिश्तों में नई मजबूती लाने का अवसर मिलेगा। वहीं कुछ लोगों को पार्टनर के व्यवहार, स्वास्थ्य या आपसी गलतफहमियों के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

आज संवाद, धैर्य और भावनाओं की समझ सबसे अहम रहेगी। छोटी बातों को तूल देने से बचें और प्यार से रिश्तों को संभालें। समझदारी से लिया गया हर कदम रिश्ते को नई दिशा दे सकता है।

मेष – आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे पिछले कुछ दिनों से चल रही आपसी मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा।

वृषभ – आज आपका पार्टनर आपके साथ काफी सहज और प्रसन्न रहेगा। दिन का अधिकांश समय साथ बितेगा। रोमांच और आकर्षण से भरा यह दिन आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

मिथुन – आज पार्टनर की कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा। उनके व्यवहार से आपको मानसिक पीड़ा हो सकती है, जिससे संबंधों में तनाव आ सकता है। रिश्ते को बचाने के लिए धैर्य रखें।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर अपने व्यवहार से यह जताने का प्रयास करेगा कि वह आपसे बेहद प्रेम करता है। आपका अनदेखा करना उन्हें आहत कर सकता है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझें और उनके साथ समय बिताएँ।

सिंह – आज आपका लव पार्टनर आपसे कुछ दूरी बना सकता है। संभव है वह अपने व्यवहार में बदलाव दिखाए। ऐसे में अधिक चिंता न करें और खुद को डिप्रेशन से दूर रखें। समय के साथ स्थिति सुधरेगी।

कन्या – आज आपका पार्टनर आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है। साथ ही जीवनसाथी बनने को लेकर सहमति भी दे सकता है। यह दिन आपके लिए खुशी और संतोष लेकर आएगा।

तुला – आज पार्टनर के मूड के कारण आप अपना कोई निर्णय बदल सकते हैं। किसी विषय पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा बैठकर बातचीत करें, संभव है पार्टनर आपकी बात ठीक से समझ न पाया हो।

वृश्चिक – आज पार्टनर के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। उनका शक करना या बार-बार रोक-टोक करना आपको अच्छा नहीं लगेगा। विवाद से बचने के लिए अपनी परेशानी खुलकर साझा करें।

धनु – आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। उनकी अस्वस्थता के कारण वे आपके साथ समय नहीं दे पाएंगे। उनका ख्याल रखें और कोई भी ऐसी बात न करें जिससे उनका मन दुखे।

मकर – आज आपका लव पार्टनर स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रह सकता है, विशेषकर मौसमी बीमारियों के कारण। इससे बाहर घूमने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है और मूड कुछ खराब रह सकता है।

कुंभ – आज आपका लव पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है। साथ ही जीवनसाथी बनने के लिए भी सहमति दे सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

मीन – आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका साथी प्रसन्न दिखाई देगा। पारिवारिक योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है और साथ में कहीं घूमने का अवसर मिलेगा।

Trending News