Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 16 April 2026: इन जातकों की पार्टनर के साथ मिटेगी दूरियां, सुधरेंगे रिश्ते; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 16 April 2026: इन जातकों की पार्टनर के साथ मिटेगी दूरियां, सुधरेंगे रिश्ते; पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 16 अप्रैल 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन रिश्तों में मजबूती और रोमांस लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी।

आज कई जातकों के जीवन में पुराने मतभेद दूर होने और रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ने के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ को पार्टनर के व्यवहार को समझने और संवाद बेहतर करने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, यह दिन प्रेम संबंधों को संवारने और नई शुरुआत करने के लिए अहम साबित हो सकता है।

मेष – आज आपका प्रेम साथी आपके साथ पूरी तरह सहज रहेगा। कुछ पुरानी छुपी बातें सामने आ सकती हैं, जिससे रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी। प्यार और अपनापन भरपूर मिलेगा।

वृषभ – आज पार्टनर के व्यवहार से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। उन्हें मनाना मुश्किल लग सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें, उन पर अपनी राय न थोपे अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती है।

मिथुन – आज साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। यह समय आपके रिश्ते में ताजगी और नई ऊर्जा लाएगा। प्रेम साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव वादी पर जा सकते हैं और रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कर्क – लव पार्टनर के साथ खुशी भरा दिन बितेगा। बाहर घूमना या पार्टी करना रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं और कुछ धन संचय करने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह – आज आप रिश्ते को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार का हस्तक्षेप हो सकता है, लेकिन साथी आपका पूरा साथ देगा। आज जल्दबाजी में अगर कोई भी निर्णय न लें, धैर्य से काम करें।

कन्या – रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। पार्टनर माफी मांग सकता है, जिससे आप दोनों और करीब आएंगे। संध्या के समय किसी धार्मिक स्थान पर समय व्यतीत कर सकते हैं डिनर आदि साथ में कर सकते हैं।

तुला – प्रेम साथी आज खुलकर अपने दिल की बात कह सकता है। यह समय रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का संकेत भी दे सकता है। साथी के साथ पुराने सीक्रेट्स शेयर कर सकते हैं जिसका प्रभाव निकटतम भविष्य में देखने को मिलेगा सलाह दी जाती है भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न ले।

वृश्चिक – आज साथी अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करेगा। साथ में समय बिताने से प्यार और गहरा होगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं लॉन्ग ड्राइव आदि पर जा सकते हैं

धनु – आज घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्लान बन सकता है। इससे रिश्ते में आई दूरियां कम होंगी। पार्टनर के साथ गपशप आदि कर सकते हैं, लव पार्टनर कोई तोहफा आदि दे सकता है।

मकर – प्रेम साथी आपका खास ख्याल रखेगा। कोई छोटा-सा सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है, जिससे दिन खास बनेगा। दिन के अंत में प्रेम साथी लव रिलेशन के बारे में घर पर बता सकता है इसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ – आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। यह समय रिश्ते में नई यादें जोड़ने का है। लव पार्टनर के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करेंगे नए जीवन के सपने साजोंगे, पार्टनर आपके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करेगा और समर्पित रहेगा।

मीन – आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। घूमने और एक-दूसरे को खुश करने के मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे गिफ्ट आदि का आदान प्रदान हो सकता है बाहर घूमने करने में समय व्यतीत करेंगे।

Trending News