धर्म डेस्क। लव राशिफल 17 दिसंबर 2025 प्रेम जीवन में भावनाओं, समझदारी और संवाद की अहमियत को दर्शा रहा है। आज कुछ राशियों के लिए प्रेम संबंधों में मधुरता, नजदीकियां और भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं, जबकि कुछ को तकरार, गलतफहमी और तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहना होगा।
मेष – आज लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी तकरार हो सकती है। बेहतर होगा कि वाणी पर संयम रखें। ऐसी बातों से बचें जो विवाद को बढ़ा सकती हैं। कुछ बातों को नजरअंदाज करना आपके रिश्ते के लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ – आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत शुभ है। लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आज आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है।
मिथुन – आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। पुराने मतभेद समाप्त होंगे। आप दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव या घूमने जा सकते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए आज आप कोई उपहार भी दे सकते हैं।
कर्क – आज पुरानी किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि बीती बातों को भूलकर आपसी समझदारी से काम लें और ऐसी कोई बात न कहें जिससे पार्टनर को ठेस पहुँचे।
सिंह – आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी नए कार्य या भविष्य की योजना बना सकते हैं। हालांकि मतभेद रहेंगे, लेकिन आप दोनों मिलकर समय अच्छा बिताएंगे और आपसी विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
कन्या – आज आपका लव पार्टनर आपसे प्रसन्न रहेगा। वह अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है। आप दोनों के बीच आई दूरियाँ समाप्त होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगना लाभकारी रहेगा।
तुला – आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई निजी बात साझा कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच की दूरी कम होगी। आज का दिन सुखद रहेगा और आपका पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा।
वृश्चिक – आज लव पार्टनर से विवाद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण उनके मन में आपके प्रति शंका उत्पन्न हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। सावधानी रखें, नहीं तो दूरियाँ बढ़ सकती हैं।
धनु – पुरानी किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच तनाव बन सकता है। बेहतर होगा कि बैठकर शांति से बातचीत करें और समस्या का समाधान निकालें। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से संबंध बिगड़ सकता है।
मकर – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बता सकते हैं। परिवार का सहयोग और स्वीकृति मिलने से आप दोनों प्रसन्न रहेंगे। यह दिन आपके जीवन में नई शुरुआत का संकेत देता है।
कुंभ – आज का दिन बहुत शुभ है। आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा करेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम संबंध सुदृढ़ होगा।
मीन – आज आपका पार्टनर कोई निजी बात आपसे साझा कर सकता है, जिससे कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले उनकी बात को समझें, फिर अपने रिश्ते को लेकर कोई निर्णय लें।







