Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 20 May 2026: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को रिश्तों में तनाव का करना होगा सामना, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 20 May 2026: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को रिश्तों में तनाव का करना होगा सामना, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 20 मई 2026 का लव राशिफल कई राशियों के रिश्तों में नए बदलाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के बीच पुराने मतभेद खत्म होकर रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं कुछ लोगों को अपने पार्टनर के साथ बातचीत और विश्वास बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।

मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। आज कई राशियों के लोग पार्टनर के साथ यात्रा, रोमांस और खास समय बिताने की योजना भी बना सकते हैं।

मेष – आज आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर अपने बीच बने रहे मतभेद को दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मतभेद दूर होंगे। साथी अपने पार्टनर के साथ आज आपको कहीं लंबी यात्रा आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने पार्टनर को रिझाने के लिए कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज होने का दिखावा कर सकता है। आपका पार्टनर चाहता है कि आप उसे मनाएं, उसकी बातों को महत्व दें। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कर्क – आज आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें तथा उनके मन में चल रही शंकाओं को दूर करने का प्रयास करें।

सिंह – आज आप दोनों के संबंधों को बिगाड़ने के लिए पारिवारिक लोग प्रयास कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ अपने संबंध को लेकर खुलकर चर्चा करें। आप दोनों के विचार आपके संबंध को बचा सकते हैं।

कन्या – आज अपने लव पार्टनर की बातों पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। अपने पार्टनर के व्यवहार को समझने का प्रयास करें, नहीं तो आप किसी बड़ी उलझन में पड़ सकते हैं।

तुला – आज आपके लव पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आप अपने पार्टनर से अपने विचार रख सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपकी हर बात को एक्सेप्ट करेगा। आप दोनों के बीच आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए खास है। आज आप दोनों साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आज आपका पार्टनर खुलकर अपनी मन की बात आपसे शेयर करेगा। आज आपका पार्टनर मौज-मस्ती के साथ आज का दिन आपके साथ व्यतीत करने वाला है।

धनु – आज आपका अपने लव पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच मतभेद ज्यादा बढ़ सकते हैं। हालांकि थोड़ी ही देर में आप दोनों इस स्थिति से निकलने में सफल होंगे। आप अपने व्यवहार से अपने पार्टनर को मनाने में सफल होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है।

मकर – आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा कहा जा सकता है। आपके पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। हालांकि कुछ बातों को लेकर अभी भी नाराजगी आप दोनों के बीच रहेगी। फिर भी आज का दिन आप दोनों साथ व्यतीत करने वाले हैं।

कुंभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। बहुत दिन से आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद आज उभर कर बातचीत में सामने आएंगे। अच्छा होगा दोनों पहलुओं को समझकर ही आगे बात को बढ़ाएं।

मीन – आज अपने लव पार्टनर से आपको बहुत रिस्पेक्ट मिलने वाली है। कारण, आपका पार्टनर आज आपके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकता है। अपनी जेब को टाइट रखें। आज आपका पार्टनर आपसे अच्छा-खासा खर्च कर सकता है।

Trending News