Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 25 March 2026: वृषभ और वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, पढ़े लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 March 2026: वृषभ और वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, पढ़े लव राशिफल

धर्म डेस्क। आज का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव और भावनात्मक जुड़ाव दोनों के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर लेकर आया है, तो वहीं कुछ को समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जहां वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए प्यार में मिठास बढ़ेगी, वहीं मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को विवादों से बचने की सलाह दी गई है। कई राशियों के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना और संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन रिश्तों में संतुलन और समझदारी की परीक्षा लेने वाला रहेगा।

मेष – आज अपने पार्टनर के साथ आपके मतभेद बने रहेंगे। आज आप दोनों के बीच कुछ बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच दूरी रहेगी। आज अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उन्हें उपहार दे सकते हैं।

वृषभ – आज आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है। आज आपका पार्टनर आपके हर निर्णय में साथ रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप आज कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मिथुन – आज लव पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपके पार्टनर का स्वास्थ्य खराब पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें आपके साथ की आवश्यकता है। आपको उनके साथ समय व्यतीत करना होगा। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ रहना अच्छा रहेगा।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी पर्सनल बातें साझा कर सकता है। ऐसे में कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। कुछ बातों को इग्नोर करें। संबंध को बचाए रखने के लिए संयम रखें।

सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके मतभेद बने रहेंगे। आप दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर झगड़ा बना रहेगा। ऐसे में आज आप कुछ पर्सनल बातों को लेकर अपने पार्टनर से दूर हो सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहें।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसका कारण यह है कि आपका पार्टनर आपके साथ समय चाहता है। आज अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना अच्छा होगा। आप दोनों का संबंध और मजबूत होगा।

तुला – अपने लव पार्टनर के साथ आज कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपका पार्टनर कुछ समय के लिए आपसे दूरी बना सकता है। अच्छा होगा कि विवाद से दूर रहें। अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करें। कोई ऐसी बात न करें जिससे मतभेद बढ़ें।

वृश्चिक – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात कर सकता है। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने की इच्छा जता सकता है। ऐसे में उनके साथ समय व्यतीत करें। यह आपके लिए अच्छा होगा।

धनु – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांग सकता है। ऐसे में बात को आगे न बढ़ाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। उनकी बातों को महत्व दें। आज आपका पार्टनर आपके लिए समर्पित रहेगा।

मकर – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक संबंध खराब हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कुछ पर्सनल बातें पता चल सकती हैं। जिस कारण संबंध बिगड़ सकता है। अपने पार्टनर पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए अच्छा नहीं है।

कुंभ – आज अपने लव पार्टनर से किसी भी प्रकार का मजाक करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाना मुश्किल हो सकता है। अपने पार्टनर को कोई उपहार देकर मनाया जा सकता है।

मीन – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। ऐसे में आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ा उपहार ले सकता है।

Trending News