Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है: Jully | Parmarth TV PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2026: इन राशियों को पार्टनर संग समय बिताने का मिलेगा मौका, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2026: इन राशियों को पार्टनर संग समय बिताने का मिलेगा मौका, पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क। 27 मार्च 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों के लिए खास संकेत दे रहा है। कई राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों में मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने वाला रहेगा, वहीं कुछ को अपने पार्टनर के साथ विवाद और गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कई लोगों को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते और गहरे होंगे। कुछ राशियों के लिए रोमांटिक समय और साथ बिताने के अवसर बनेंगे। हालांकि, रिश्तों में संतुलन और समझदारी बनाए रखना जरूरी है।

जानिए आज आपके प्रेम जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं।

मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आपका किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच तनाव बना रहेगा। आज आपका पार्टनर आपसे दूरी बढ़ा सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर की कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ खुश नजर आएगा। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा होगा। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ बड़े निर्णय कर सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपके हर निर्णय में आपके साथ होगा।

मिथुन – अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद आज खत्म होंगे। आज आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आपका पार्टनर पुरानी बातों को लेकर आपसे माफी मांग सकता है।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात कर सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आज कहीं बाहर जाने का भी प्लान बन सकता है। आज का दिन आप दोनों साथ व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

सिंह – आज आपका पार्टनर अपने परिवार के लोगों से आपको मिलवा सकता है। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है। आपका पार्टनर आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत बना सकता है। आज आप कोई बड़े फैसले ले सकते हैं।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की डिमांड कर सकता है। आज आपकी जेब पर खर्च बढ़ सकता है। आज आप अपने पार्टनर को उनकी मनचाही वस्तुएं दिला सकते हैं। आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। जिससे आपका पार्टनर प्रभावित होगा।

तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करना चाहता है। कार्य के सिलसिले में आप उन्हें समय नहीं दे पा रहे हैं। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें। उनकी नाराजगी को दूर करें।

वृश्चिक – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहेगा। आपका पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे कह सकता है। आज का दिन आप दोनों के लिए ही है। इसे और खास बना सकते हैं।

धनु – बहुत दिनों से आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे कहना चाहता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप अपने पार्टनर से अपनी मन की बात कह सकते हैं। साथ ही आपका पार्टनर आपकी हर बात पर सहमति देगा।

मकर – आज आपका लव पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर झगड़ा कर सकता है। काफी दिनों से आप दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं। साथ ही आपका पार्टनर आपके व्यवहार पर शक कर सकता है। ऐसे में आपका संबंध बिगड़ सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर संबंध को बचाने का प्रयास करें।

कुंभ – आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर का ख्याल रखना आपका दायित्व है। आज आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। ऐसे में उनके साथ समय व्यतीत करें। उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्हें यह एहसास कराएं कि वे आपके लिए खास हैं।

मीन – आज लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है। आज आप अपने जीवन के लिए बड़े निर्णय ले सकते हैं। आपका पार्टनर आपके हर फैसले में आपके साथ रहेगा। आज आपका पार्टनर अपने प्रेम का इजहार कर सकता है।

Trending News